हरदोई: शिवसेना नेता पर साला ने किया जानलेवा हमला, पुलिस से की सुरक्षा की गुहार
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में शिवसेना के पदाधिकारी पर दो लोगों ने गोली चलाकर हत्या करने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गए। गनीमत ये रही की पीड़ित इस हादसे में बाल-बाल बच गया और गोली उसके हाथ में लगी। समय से चिकित्सीय परीक्षण कराये जाने के बाद अब पीड़ित की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

घटना हरदोई जिले के कोतवाली शहर क्षेत्र के लखनऊ रोड स्थित एक शॉपिंग सेंटर के सामने की है। बीती रात शिवसेना के प्रदेश महासचिव अंकित गुप्ता पर मोहित गुप्ता और अवनीश श्रीवास्तव ने बंदूक फायर कर हमला किया। पीड़ित ने बताया की किस्मत अच्छी होने के चलते उसकी जान बच गयी और गोली हाथ में जा लगी। इस पश्चात् घायल का चिकित्सीय परिक्षण कराया गया है। इसी को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है और मामला दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटना कभी भी होने की आशंका जता कर सुरक्षा प्रदान किये जाने की भी मांग पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की है।
पीड़ित अंकित ने बताया की आरोपियों में से एक मोहित गुप्ता उसी का साला है और सम्पति के लालच में आकर उसकी जान लेना चाहता है। वहीं दूसरा आरोपी अवनीश श्रीवास्तव के ऊपर लखनऊ के हज़रतगंज थाने में संजय रावत के खिलाफ अपहरण समेत अन्य मामले दर्ज हैं। इस मामले का एक मात्र एकलौता गवाह पीड़ित अंकित ही है। अंकित गवाही न दे पाए इस लिए अवनीश और मोहित ने मिल कर उसको जान से मारने की साजिश की। दोनों आरोपी अभी फरार है। सीओ सिटी ने पूरे मामले की जानकारी से अवगत करते हुए इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्षता से जांच कराये जाने की बात कही और जांच किये जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने से पीड़ित को आश्वस्त किया।












Click it and Unblock the Notifications