संपत्ति हड़पने के चक्कर में भाई ने भाई को फावड़े से काटा
नशे का आदी भाई अपनी सारी संपत्ति बेच चुका था। अब वह भाई की संपत्ति हड़पना चाहता था। भाई ने हिस्सा नहीं दिया तो मार डाला।
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जमीनी विवाद में नशेड़ी भाई ने अपने ही भाई की फावड़े से काट कर हत्या कर दी और फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के मटिहा गाँव में रविवार को उस समय कोहराम मच गया जब इसी गांव के रहने वाले संजय उर्फ़ मंशाराम ने अपने ही भाई हरीराम की दिन दहाड़े फावड़े से काटकर हत्या कर दी। दरअसल आरोपी संजय उर्फ़ मंशाराम नशे का आदी है और इसी लत के चलते अपनी पूरी जमीन भी बेच चुका है। अब भाई से भी उसका हिस्सा मांग रहा था। भाई ने हिस्सा देने से मना किया तो आरोपी ने फावड़े से हरीराम की काटकर हत्या कर दी। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना का जायजा लिया। मीडिया से बात करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी और मृतक दोनों भाई भाई थे जिनका जमीनी विवाद चल रहा था जिसके चलते एक भाई ने अपने दूसरे भाई की फावड़े से काट कर हत्या कर दी। इस पूरे मामले में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications