यूपी: चार इंच जमीन के लिए भाई ने भाई का कान काट लिया
चार इंच जमीन को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई का कान काट लिया। इस मामले में पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
हरदोई। महज चार इंच के जमीनी विवाद को लेकर एक भाई ऐसा दरिन्दा बन गया कि उसने अपने छोटे भाई का कान धारदार हथियार से काट लिया। इसके बाद पीड़ित युवक को परिजन थाने लेकर गए जहाँ पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण के लिए युवक को जिला अस्पताल भेजा। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कई जगह छापेमारी भी की।

मामला हरदोई के साण्डी थाना क्षेत्र के भीखपुर गाँव का है जहाँ रहने वाले पूरन के बड़े बेटे महेश और छोटे बेटे दिनेश के बीच महज चार इंच जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई महेश ने अपने छोटे भाई दिनेश की जान लेना की कोशिश की।
बड़े भाई महेश ने दिनेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसका एक कान काट लिया। दिनेश खून से लथपथ होकर जमीन में गिर गया। पुलिस मामला दर्ज कर घायल को डाक्टरी परीक्षण के जिला अस्पताल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications