'न मैं ठाकुर नेता हूं न वो, वो तो संत हैं...', सीएम योगी पर बृजभूषण शरण सिंह का बयान वायरल, देखें Video
Lok Sabha Election 2024 Kaiserganj: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ पर बृजभूषण शरण के बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह सीएम योगी आदित्यनाथ से नाराज हैं।

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों पर सफाई भी दी। इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी को तो अपना नेता माना लेकिन सीएम योगी को अपना नेता मानने से इनकार कर दिया।
उनका भाग्य था इसलिए सीएम बने: चैनल को दिए इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि उनका भाग्य था इसलिए वे मुख्यमंत्री बन गए।
इसके अलावा उनसे ठाकुर पॉलिटिक्स को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 'ना मैं ठाकुर नेता हूं और ना वह ठाकुर नेता हैं।' यहां तक की बृजभूषण शरण सिंह ने यह भी कहा कि वो एक संत हैं।
आगे उनसे सवाल किया जाता है कि आपका नेता कौन हैं? जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे नेता मोदी जी हैं। वहीं सवाल किया गया कि क्या योगी जी आपका नेता नहीं है? इस पर उन्होंने कहा कि आपको जो अंदाजा लगाना है, लगा लीजिए मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा।
आखिरी वक्त में बेटे को मिला टिकट: दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद पहलवानों में भारतीय जनता पार्टी के प्रति भी नाराजगी थी।
इसी मुद्दे के चलते भारतीय जनता पार्टी ने इस बार बृजभूषण शरण सिंह को कैसरगंज लोकसभा सीट से टिकट नहीं दिया। कैसरगंज लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के नाम को लेकर काफी समय से संशय बना हुआ था।
देखें Video-
हालांकि आखिरी वक्त में भारतीय जनता पार्टी ने कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके बेटे करण शरण सिंह को टिकट दे दिया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि ठाकुरों की नाराजगी दूर करने के लिए बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications