Brij Bhushan Sharan Singh: बीजेपी की टेंशन बढ़ाएगी जन चेतना महारैली? अयोध्या से बड़ा सियासी संदेश देंगे बृजभूषण

BJP’s Kaiserganj MP Brij Bhushan Sharan Singh: बीजेपी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने उपर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए 5 जून को अयोध्या के रामकथा पार्क में सियासी शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे हैं।

बृजभूषण सिंह

BJP's Kaiserganj MP Brij Bhushan Sharan Singh: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की सियासत करवट लेती दिखाई दे रही है। भाजपा के कैसरगंज के सांसद और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह 5 जून को रामकथा पार्क में शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो एक तरफ जहां पहलवान दिल्ली में जंतर मंतर से लेकर इंडिया गेट तक प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर बृजभूषण शरण सिंह जनचेतना महारैली के जरिए विरोधियों को बड़ा संदेश देने की कवायद में जुटे हुए हैं। हालांकि इसका सबसे दिलचस्प पहलू ये है कि अभी तक बीजेपी को इस महारैली का निमंत्रण नहीं मिला है।

5 जून को अयोध्या में होगी जन चेतना महारैली?

बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग के समर्थन में प्रदर्शनकारी पहलवानों ने मंगलवार को नई दिल्ली में इंडिया गेट पर कैंडललाइट मार्च निकाला था। बृजभूषण ने कथित तौर पर 5 जून को अयोध्या में राम कथा पार्क में जन चेतना महा रैली की योजना बनाई है।

2024 से पहले सियासी ताकत दिखाने की कवायद

ऐसा माना जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले वह बीजेपी को अपनी राजनीतिक ताकत दिखाना चाहते हैं। इसलिए इस महारैली की प्लानिंग की गई है जिसमें अयोध्या, कैसरगंज, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच समेत कई जिलों से उनके समर्थक शामिल होंगे।

कई राज्यों में लोगों को भेजा गया बुलावा

बताया जा रहा है क इस आयोजन के लिए कई राज्यों में संतों, कानून, शिक्षा और सामाजिक कार्य करने वालों को निमंत्रण भेजा गया है। यदि यह रैली आयोजित होती है तो यह बृजभूषण की पहली राजनीतिक गतिविधि होगी। हालांकि इस महीने की शुरुआत में दिल्ली पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद से राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर रहे हैं। हालांकि स्थानीय भाजपा इकाई और अयोध्या के संतों को अभी तक रैली का आधिकारिक निमंत्रण नहीं मिला है।

अयोध्या के संत समाज को अभी तक नहीं मिला निमंत्रण

अयोध्या में हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी राजू दास ने कहा कि हमें रैली के लिए बृजभूषण से कोई निमंत्रण नहीं मिला है। आज तक हमारे साथ इस मुद्दे (रैली) पर चर्चा भी नहीं की है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि साधु-संत निमंत्रण मिलने पर सोचेंगे कि रैली में शामिल होना है या नहीं।

बीजेपी को लोगों को नहीं मिला इस रैली का निमंत्रण

अयोध्या में बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि बीजेपी की स्थानीय इकाई को प्रस्तावित रैली के बारे में पार्टी से कोई निर्देश नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि, "हमें बृजभूषण की रैली के लिए पार्टी से कोई निर्देश नहीं मिला है। अगर हमें पार्टी से कोई निर्देश मिलता है, तो हम उसके अनुसार फैसला करेंगे।''

हालांकि अयोध्या के एक संत ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि,

ये बस वक्त की बात है। रैली में कई दिन शेष हैं। अगर बृजभूषण शरण सिंह संतों से मिलते हैं और उनसे रैली में भाग लेने का आग्रह करते हैं, तो उनमें से अधिकांश उनके साथ मंच साझा करेंगे।

देशों के सभी हिस्से से पहलवानों को भी निमंत्रण

यूपी कुश्ती संघ के सचिव प्रेम कुमार ने कहा कि, रैली में सभी क्षेत्रों के लोगों के अलावा देश के सभी हिस्सों के पहलवानों को भी आमंत्रित किया गया है। रैली का दूसरा उद्देश्य डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न की इस साजिश के पीछे की सच्चाई के बारे में लोगों को बताना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+