दूल्हे को वरमाला पहनाकर प्रेमी संग भाग गई दुल्हन, लौटी बारात
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक ऐसी घटना हुई जिसने सबको हैरान कर दिया। रायबरेली के गुरबख्शगंज इलाके में एक दुल्हन ने ऐसा काम किया कि सब दंग रह गए। शादी के दौरान लड़की ने अपने दूल्हे को वरमाला पहनाया लेकिन सात फेरें लेने से पहले वो अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक बारात गुरबख्शगंज से आई थी। बैंड-बाजे के धुन पर सब डांस कर रहे थे। चारों ओर खुशियां थी। लोग शादी की रस्मों में व्यस्त थे। बारात आने के बाद लड़की को बुलाया गया। स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे को और दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला पहनाया। संगे-संबंधियों ने तस्वीरें खिंचवाई। इसके बाद दुल्हन घर के भीतर चली गई। घरवालों के मुताबिक लड़की शौच के लिए लिए दो-तीन बच्चियों के साथ घर के बाहर शौच के लिए गई, लेकिन वो लौटी नहीं।
जब मंडप में फेरें के लिए लड़की को बुलाया गया तो वो कहीं नहीं मिली। दुल्हन की काफी तलाश की गई, लेकिन वो कहीं नहीं मिली। बाद में पता चला कि वो अपने प्रेमी से साथ फरार हो गई है। लड़के वालों ने बारात के साथ सुबह तक इंतजार किया, लेकिन लड़की नहीं लौटी। फिर जब लड़की नहीं लौटी तो बारात और दुल्हा बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गए।












Click it and Unblock the Notifications