जयमाल न होने पर भड़का दूल्हा तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार
शादी में जयमाल सिस्टम न देखकर दूल्हा और उसके परिवारवाले भड़क गए। इसके बाद दूल्हे को नशे में देखकर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया।
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर में वाराणसी से ढोल-नगाड़े और डीजे के साथ आयी बारात जयमाल मंडप नहीं सजाए जाने से नाराज होकर वापस लौट गई। दूल्हा के पिता व भाई दोनों के नशे में होने से बात इतनी बढ़ी कि रिश्ता जुड़ने से पहले ही दरारें पड़ गयीं। लोगों के समझाने पर बारात फिर से वापस लौटी लेकिन लड़की ने पाया कि दूल्हा भी नशे में है तो उसने रिश्ता ठुकरा दिया।

लहंगपुर गांव के जगदीश तिवारी की लड़की आरती की शादी वाराणसी के अलाउद्दीनपुर गांव निवासी अमित पांडेय पुत्र केदारनाथ के साथ होना तय हुआ था। रविवार देर शाम वाराणसी बारात आयी। द्वारचार सकुशल संपन्न हुआ। घरातियों ने बारातियों की आवभगत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पर बाराती जयमाल सिस्टम से शादी नहीं किए जाने से इस कदर नाराज हुए कि शादी करने से ही मना कर दिया और बारात लेकर चले गये।
दूल्हा और उसका पिता नशे में था
बारात वापस जाने के बाद लोगों के समझाने पर वापस लौटी पर लड़की पक्ष के लोगों की मानें तो लड़के के पिता और भाई के नशे में होने से बात बिगड़ती गयी। बारात वापस लौटी तो दोनों पक्ष में बात होने लगी। पर दूल्हे के नशे में होने के नाते लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद बगैर शादी किए दूल्हा समेत बारातियों को वापस लौटना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications