आने ही वाली थी बारात.. बाथरूम में मिली दुल्हन की लाश, मातम में बदली खुशियां.. हैरान कर देगी घटना
कानपुर के एक घर में बारात के स्वागत की तैयारियां जोरों पर थीं, मगर कुछ ही घंटों पहले ऐसा कुछ हुआ जिससे पलभर में सारी खुशियां मातम में बदल गईं। मंगलगीत के बीच से उठकर दुल्हन नहाने बाथरूम में गई और फिर वापस नहीं लौटी। दुल्हन की मौत से उसकी माँ की तबियत भी बिगड़ गई है।
दरअसल, पूरी घटना कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के गोपालनगर आरा मशीन रोड की है। यहां सेवानिवृत्त अमोल सिंह जो की वर्तमान में उन्नाव के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं, उनकी बीएड कर चुकी बेटी अनुुपमा (25) की शादी होने वाली थी। 9 दिसंबर यानी शनिवार को बरात के स्वागत की तैयारियों में पूरा घर जुटा हुआ था।

उधर, परिवार की महिलाएं गाने-बजाने में लगी थीं। अमोल के मुताबिक इसी दौरान अनुपमा नहाने की बात कहकर बाथरूम में गई। काफी देर तक बाहर नहीं आई तो दरवाजा खटखटाया गया। कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो अनुपमा अचेत पड़ी थी। उसके मुँह से झाग निकल रहे थे। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी।
डॉक्टरों ने अनुपमा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि अनुपमा ने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में वह कुछ भी नहीं जानते हैं। वहीं चर्चा है कि अनुपमा इस शादी से खुश नहीं थी। अचानक हुई इस घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया है। अनुपमा की मां कुसुम की हालत बेटी का शव देखकर बिगड़ गई। भाई प्रवीण सिंह का भी रो-रोकर बुरा हाल है। थानाप्रभारी पवन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती शादी से नाखुश थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications