छोटे भाई को जान देकर चुकानी पड़ी बड़े भाई की 'गलती' की कीमत
शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहांपुर में 11 साल के मासूम बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अज्ञात हत्यारों ने मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारों ने मासूम बच्चे पर घर मे घुसकर धारदार हथियार से हमला किया था। घायल हालत मे बच्चे ने घर के बाहर आकर दम तो दिया। हत्या के पीछे वजह मृतक के बड़ा भाई कुछ दिन पहले एक लड़की भगा ले गया था। उसका खामियाजा आज छोटे भाई को अपनी जान गवांकर चुकाना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

दरअसल घटना थाना मदनापुर के करौंदा गांव की है। यहां के रहने वाले राजेंद्र पीडब्ल्यूडी मे सुपर वाईजर के पद पर तैनात है। मृतक की मां रामरती ने बताया कि वह सुबह मे शौच के लिए गई हुई थी। उसके घर मे उसका 11 साल का बेटा देवेश अकेला सो रहा था। तभी उसके घर मे गांव के रहने वाले दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला 11 साल के मासूम पर किया है। मासूम के गले पर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से कई वार किए जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि चीखपुकार करने पर हत्यारे फरार हो गए। तभी बच्चा घायल हालत मे खून से लथपथ घर के बाहर भागकर आया और जमीन पर गिर गया। इतने में मृतक की मां भी शौच करके घर आई तो उसका बेटा खून से लथपथ घर के बाहर पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एसपी का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते बच्चे की हत्या की गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
मृतक बच्चे की मां रामरती ने बताया कि कुछ वक्त पहले उसका बड़ा बेटा अवधेश बरेली के फतेहगंज की रहने वाली यादव बरादरी की लड़की को भगा ले गया था। उस लड़की के मामा मेरे गांव मे रहते है। लड़की के मामा हम लोगो से रंजिश मानते है। आरोप है कि लड़की भगाने का बदला उसके छोटे बेटे की हत्या करके लिया गया है।
वहीं एसपी केबी सिंह का कहना है कि एक 11 साल के बच्चे की धारदार हथियार से हत्या की गई है। प्रथम दृष्टया मामूली पुरानी रंजिश का सामने निकलकर आया है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications