नीरा राडिया के नयति हॉस्पिटल में आया फोन, 'रखे हैं 5 बम, 4.30 बजे फटेंगे'

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में नीरा राडिया के नयति हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अस्पताल का पूर्व ड्राइवर निकला। 8 माह पूर्व संस्थान ने ड्राइवर अजय सिंह को नौकरी से निकाला था। वह इंदौर के रहने वाला है। अजय सिंह को पुलिस ने के डी डेंटल कॉलेज के सामने से गिरफ्तार किया। आरोपी और उसकी पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। आरोपी की पत्नी हॉस्पिटल में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करती है। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का साथ काम करने वाले कर्मचारी के साथ अफेयर था। उसी कर्मचारी को धमकाने के लिए उसने लावारिस मोबाइल से नयति हॉस्पिटल को बम से उड़ाने का कॉल किया था।

Bomb blast threatening for hospital of Nira Radia in Mathura

बम की धमकी से मचा हड़कंप

नयति मेडिसिटी हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने नयति हॉस्पिटल जाकर वीडीएस टीम व डॉग स्क्वॉड टीम की मदद से हॉस्पिटल परिसर में छानबीन कराई।

यह धमकी मोबाइल फोन द्वारा वहां तैनात सुरक्षा गार्ड को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल नम्बर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। नयति मेडिसिटी के सुरक्षा गार्ड अमित के मोबाइल पर संजय भार्गव नाम के व्यक्ति का फोन आया जिसने हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी दी। अपने आप को आगरा का बताते हुए उसने कहा कि हॉस्पिटल के इमरजेंसी सहित पूरे परिसर में पांच बम रख दिए गए हैं। तुम्हें 4:30 बजे तक पता चल जाएगा नयति का क्या हाल होगा।

Bomb blast threatening for hospital of Nira Radia in Mathura

फोन करने वाले संजय भार्गव ने यह भी कहा बम से उड़ाने की प्लानिंग बना चुके हैं और हमारे बारे में प्रमिला गार्ड से बात कर लेना। जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर बीडीएस व डॉग स्क्वॉड टीम पहुंच गई और अस्पताल परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कोई आपत्तिजनक वस्तु सुरक्षा एजेंसियों को नहीं मिली। इसके बाद की जांच के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+