अलीगढ़: 'बॉलीवुड सिंगर कनिका ने दी जान से मारने और जेल में डलवाने की धमकी'

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ की नुमाइश में तय कार्यक्रम में न आने व एडवांस न लौटाने पर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के विरुद्ध मुकदमा हो गया है। इवेंट मैनेजर ने कनिका की मैनेजर व एजेंट को भी 24.74 लाख रुपये की धोखाधड़ी में नामजद किया है। आरोप यह भी लगाए हैं कि विरोध करने पर कनिका ने उन्हें जान से मारने व मुंबई आने पर जेल में डलवाने की धमकी भी दी।

Bollywood singer Kanika threatened to kill in fraud case in Aligarh

अलीगढ़ की औद्योगिक कृषि प्रदर्शनी में 22 जनवरी-18 को इवेंट मैनेजर मनोज शर्मा ने कनिका कपूर नाइट तय की थी। गोब्रियल मोशन पिक्चर्स प्रा०लि० के प्रबंधक मनोज निवासी निधिवन कॉलोनी क्वार्सी ने बन्नादेवी थाने में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि 32 लाख रुपये में नेहा कक्कड़ का कार्यक्रम तय हुआ था, मगर यह रद्द हो गया। तब नुमाइश प्रशासन की सहमति पर 24.96 लाख में कनिका कपूर का कार्यक्रम तय हुआ। उनकी मैनेजर श्रुति से संपर्क किया गया। मैनेजर ने बताया कि 50 फीसद एडवांस व बाकी कार्यक्रम के दिन देना होगा।

Bollywood singer Kanika threatened to kill in fraud case in Aligarh

नौ जनवरी को मैनेजर ने कनिका से बात भी कराई। 11 जनवरी को मुंबई जाकर कनिका से मुलाकात कर कार्यक्रम तय कर लिया। जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लीं। 50,000 रुपये कैश दिए, 90,000 खाते में भेजे। 12 जनवरी को चार लाख, फिर छह लाख रुपये खाते में ट्रांसफर किए। कुल 10.90 लाख रुपये खाते में डाले गए। 20 जनवरी को एक लाख रुपये भेजे गए। कार्यक्रम के दिन सुबह 11 बजे नौ लाख रुपये खाते में डाले गए। दिल्ली में होटल, आदि में तीन लाख रुपये खर्च हुए। कुल 24.74 लाख खर्च करने के बाद कनिका ने कार्यक्रम रद्द कर दिया।

Bollywood singer Kanika threatened to kill in fraud case in Aligarh

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण में कनिका कपूर, श्रुति निवासी प्लॉट- बी 27 कॉमर्शियल सेंटर द्वितीय तल निकट मौर्या हाउस अंधेरी लिंक रोड, नवी मुंबई और एजेंट संतोष मिजगर निवासी स्टार क्राफ्ट मनोरंजन प्रा०लि० नवी मुंबई के विरुद्ध धारा-420, 406 व 507 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित मनोज शर्मा ने एक ऑडियो और वीडियो भी पुलिस को दिए हैं जिनमें कनिका कपूर अलीगढ़ आने के लिए लोगों से अपील कर रही हैं और मनोज से बातें कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+