लखनऊ: खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद, 12वीं मंजिल पर लटका मिला महिला का शव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सबसे पॉश इलाके विभूतिखंड स्थित ओमेक्स हाइट्स अपार्टमेंट के टॉवर-4 में 12 वें माले की रेलिंग से एक महिला का शव टुपट्टे से लटका हुआ मिला है। सूचना पर पहुंचे महिला के परिजनों ने उसके पति पर मार पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला के शव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Body of woman found hanging on 12th floor of Omeks Apartment

दरअसल, लखनऊ के विभूतिखंड स्थित ओमेक्स हाइट्स अपार्टमेंट के टॉवर-4 फ्लैट 103 में मो. अर्शी खान अपनी पत्नी आयशा (36), दो छोटे बच्चे (छह साल व तीन साल), भाई आसिफ, बहू व बहन के साथ रहते थे। अर्शी खान ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे खाना बनाने को लेकर उनका आयशा से विवाद हुआ। इस पर उन्होंने आयशा को काफी डांट दिया। जिसके बाद आयशा ने मायके जाने की बात कहीं, लेकिन थोडी देर बाद आकर अर्शी खान की बहन ने बताया कि आयशा अपने कमरे में नहीं है।

Body of woman found hanging on 12th floor of Omeks Apartment

सुबह मिला शव
शनिवार की सुबह जब लोग फ्लैट से बाहर निकले तो उन्हे 12 वें माले पर आयशा का शव लटका हुआ देखा। कुछ ही देर में शव लटके होने की खबर अपार्टमेंट में आग की तरह फैल गई। जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ नीचे एकत्र हो गई। सूचना पर महिला के परिजन और पुलिस पहुंच गए। महिला के परिजनों ने आयशा के पति अर्शीखान पर मार पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस कर रही हैं मामले की जांच

सीओ चक्रेश मिश्रा की मानें तो आयशा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टिया मामला आत्यहत्या का लग रहा है। फिलहाल महिला के दो बच्चों से पूछताछ करने की कोशिश कर रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+