UP News: मुर्दो की बस्ती पर काली नज़र.. कब्रिस्तान में हो रहे मुर्दों के सिर कलम, तो कोई चुरा रहा गुप्तांग

कब्रिस्तान का नाम जहन में आते ही लोगों की रूह कांपने लगती है। लेकिन यूपी के बागपत में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया हैं, जहां अंधेरी काली रात में कब्रिस्तान से मर्दों के अंगों की चोरी हो रही है। लोगों का कहना है कि अभी तक गांव के कब्रिस्तान से 4 कब्रों को उखाड़ कर मर्दों के अंग चोरी कर लिए गए हैं।

मुर्दो की बस्ती पर ग्रामीण दे रहे पहरा
बता दें कि यूपी के बागपत जिले के कोताना गांव के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर खाकी वर्दी वाले जवानों के साथ अंधेरी रात में मुर्दो के चोर की तलाश कर रहें हैं। ये वहीं चोर हैं, जिन्होंने पूरे गांव की नींद उड़ा रखी हैं। गांव के बाशिंदों को घर छोड़कर रात-रातभर मुर्दो की बस्ती में पहरा देना पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक गांव के 2 अलग-अलग कब्रिस्तानों से 4 कब्रो को उखाड़ा गया है, जिनके शरीर के अंगों को काट कर चोरी किया गया है।

bodies are being beheaded and private parts being cut in Baghpat graveyard

किसी का सिर कलम तो किसी मुर्दे का काटा गुप्तांग
वहीं इस बाबत जब गांव के लोगों से बात की गई तो लोगों ने बताया कि इस गांव में कब्रिस्तानों से चार कब्रों को उखाड़ कर मुर्दों को निकाला गया है। जिसमें दो पुरुषों की कब्र थीं और दो महिलाओं की कब्र थीं। ग्रामीणों के मुताबिक मुर्दो के सर कलम थे, जबकि कुछ मुर्दो के गुप्तांग काटे गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी है।

bodies are being beheaded and private parts being cut in Baghpat graveyard

तांत्रिक क्रिया के लिए मुर्दों के अंग चोरी की आशंका
साथ ही ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि कहीं न कहीं गांव में कोई तांत्रिक क्रिया कर रहा है। क्योंकि अक्सर दिवाली के समय तांत्रिक सक्रिय हो जाते हैं और इस तरीके की घटनाएं सुनाई देने लगती हैं। इसी के चलते गांव वालों ने कथित तांत्रिक को तलाश करने के लिए कब्रिस्तान में ही पहरा लगा दिया है।

bodies are being beheaded and private parts being cut in Baghpat graveyard

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+