चित्रकूट में BJP करेगी मंथन; गैर यादव OBC-गैर जाटव दलित पर बनेगी रणनीति, SP-SBSP के तलाक पर भी फोकस

लखनऊ, 27 जुलाई: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के यूपी में कई ऐसे मौके आए जब बीजेपी ने अपनी बादशाहत सिद्ध की। विधानसभा चुनाव जीतन के बाद बीजेपी ने यूपी में 2 सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी को करारी मात दी थी। रामपुर और आजमगढ़ में हुए उपचुनाव में बीजेपी की जीत का असर ये हुआ कि SP-SBSP के गठबंधन में ही फूट पड़ गई और अखिलेश-राजभर की राहें जुदा हो गई। बीजेपी अब इन्ही बदली हुई परिस्थितियों को लेकर चित्रकूट में तीन दिनों तक मंथन करेगी। इस बैठक को लेकर पार्टी ने एक एजेंडा सेट किया है जिस पर तीन दिनों तक मंथन होगा।

गैर यादव OBC-गैर जाटव दलित पर फोकस

गैर यादव OBC-गैर जाटव दलित पर फोकस

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने अपनी पूरी तैयारी आम चुनाव के हिसाब से शुरू कर दी है। मिशन 2024 में जुटी बीजेपी ने चित्रकूट में प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में सभी 6 क्षेत्रिय अध्यक्ष के साथ ही सभी जिलाध्यक्षों और संयोजकों को बुलाया गया है। बीजेपी के सूत्रों की माने तो बैठक का मुख्य मुद्दा गैर यादव OBC-गैर जाटव दलित होगा। बीजेपी इस बात पर मंथन करेगी कि इन जातियों को बीजेपी से जोड़ने के लिए कौन सी रणनीति अपनायी जाएगी। इसको लेकर कार्यकताओं से भी सुझाव मांगे जाएंगे।

SP-SBSP के तलाक पर भी बनेगी रणनीति

SP-SBSP के तलाक पर भी बनेगी रणनीति

यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के चीफ ओम प्रकाश राजभर के बीच हुए तलाक भी बैठक का मुख्य एजेंडा रहेगा। बीजेपी इस बात की संभावनाएं टटोलेगी कि इन दोनों के अलगाव के बाद बीजेपी किस तरह से इसका फायदा उठा सकती है। बीजेपी के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, '' निश्चति तौर पर SP-SBSP के तलाक पर बीजेपी की नजर और इसको लेकर भविष्य में क्या रणनीति बनेगी इसपर चर्चा होगी। यूपी के बदलते सियासी घटनाक्रम भी इस बैठक का मुख्य एजेंडा रहेगा। चूंकि बैठक में केंद्र के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी रहेंगे तो इस लिहाज से यह बैठक और महत्वपूर्ण हो गई है।''

UP में बदलते सियासी घटनाक्रम को लेकर भी चर्चा

UP में बदलते सियासी घटनाक्रम को लेकर भी चर्चा

दरसअल विधानसभा चुनाव के बाद से ही यूपी की परिस्थितियां और सियासी घटनाक्रम लगातार बदल रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद से ही अखिलेश यादव को लगातार उनके सहयोगी छोड़ रहे हैं। पहले महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने अखिलेश को छोड़ दिया तो फिर पूर्वांचल में अखिलेश और राजभर के बीच बना क मजबूत सियासी गठबंधन भी पूरी तरह से बिखर गया है। इस बदली हुई परिस्थितियों से बीजेपी काफी उत्साहित है। खासतौर से पूर्वांचल में बीजेपी को विधानसभा चुनाव में काफी अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था। इसकी एक वजह ओम प्रकाश राज भर भी थे लेकिन अब वो अखिलेश से अलग हो गए हैं। इसलिए बीजेपी अब इस खास इलाके के लिए नई रणनीति तैयार करने में जुटी है।

तीन दिवसीय शिविर में आएंगे बीजेपी कई बड़े नेता

तीन दिवसीय शिविर में आएंगे बीजेपी कई बड़े नेता

चित्रकूट में 29 से 31 मई के बीच होने वाली बैठक को यूं तो प्रशिक्षण शिविर का नाम दिया गया है लेकिन इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और संगठन मंत्री बीएल संतोष के भी आने की संभावना है। इस बैठक में यूपी के सभी कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में यूपी के सभी जिलों से पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक में हालांकि राज्य मंत्रियों को नहीं बुलाया गया है। सूत्रों की माने तो इस बैठक में कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के बीच आपसी तालमेल की कमी पर भी चर्चा होने की संभावना है।

बैठक में योगी के मंत्री भी होंगे शामिल

बैठक में योगी के मंत्री भी होंगे शामिल

चित्रकूट में 29 जुलाई से 31 जुलाई तक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ ही जिलाध्यक्षों और क्षेत्रिय अध्यक्षों को भी बुलाया गया है। सरकार में शामिल कैबिनेट मंत्री भी इस बैठक का हिस्सा होंगे। इस बैठक में आपसी समन्वय, बेहतर तालमेल और किसी तरह के विवादस्पद बयानों से बचने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें केंद्र के कैबिनेट मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। जो इन पदाधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+