कांग्रेस के 'वचन पत्र' के जवाब में भाजपा का 'दृष्टि पत्र' मध्य प्रदेश में इस तारीख को आ रहा, जानिए क्या दे सकती है सत्तारूढ पार्टी

भोपाल। मध्य प्रदेश में नई सरकार के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है। चुनावों से पहले जनता को लुभाने के लिए राजनीतिक दल अपने घोषणा पत्रों में वादों की झड़ी लगा रहे हैं। कांग्रेस के वचन पत्र से तो यही जाहिर हुआ, फिर बारी भाजपा की आई है। संबल योजना से लेकर किसानों को भावांतर भुगतान करने वाली भाजपा अब जनता के लिए क्या नया लेकर आ रही है, इसके लिए दो दिन का इंतजार और करना होगा। भाजपा अपना घोषणा पत्र 16 नवंबर तक जारी करेगी। भाजपा ने इसके 'दृष्टि पत्र' का नाम दिया है। बीजेपी की कोशिश है कि उनका घोषणा पत्र कांग्रेस के वचन पत्र का अच्छा जवाब हो।

news

भाजपा ने बनाई टीम
घोषणा पत्र समिति सर्वे से मिले फीडबैक के बाद अब पत्र में बदलाव कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इस बार भाजपा के घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं, किसानों से लेकर नाराज व्यापारियों तक सभी वर्ग को साधने की कोशिश की जाएगी। इस हफ्ते बीजेपी प्रदेश के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर सकती है, जो दृष्टि पत्र के रूप में जनता के सामने आएगा। बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के अध्ययन के लिए बीजेपी ने एक टीम बनाई है। इस टीम के सुझाव पार्टी अपनी दृष्टि पत्र में शामिल कर सकती है।

कांग्रेस का घोषणा पत्र ऐसा था
कांग्रेस का वचन पत्र लगभग सभी वर्गों को लुभा चुका है, जिसमें किसानों की कर्ज माफी की बात भी कही गई है। कांग्रेस पार्टी ने युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, गरीबों समेत सभी वर्गों को छूने की कोशिश की है। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी के छत्तीसगढ़ के संकल्प पत्र में लोक लुभावनी घोषणाएं कम नजर आई है। यहां बीजेपी सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास के जरिए जनता को लुभाने में असमर्थ रही। बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि कुछ जरूरी संशोधन के बाद इसी हफ्ते दृष्टि पत्र जारी हो सकता है। वहीं संभावना है कि किसानों और महिलाओं के लिए भी बीजेपी कोई बड़ी घोषणा कर सकती है। माना जा रहा है कि युवाओं को रिझाने के लिए एक बार फिर बीजेपी लैपटॉप जैसी कोई अन्य योजना ला सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+