बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनावों के लिए तीसरी लिस्ट की जारी, 67 उम्मीदवारों के नाम घोषित
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 67 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 67 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही भाजपा ने अभी तक अपने कुल 371 उम्मीदवारों की सूची जारी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना दल, भारत समाज पार्टी और डीएस-4 के साथ समझौता गठबंधन किया है। आज जारी की गई लिस्ट में बसपा से भाजपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य को पडरौना से टिकट दिया गया है और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को भी पथरदेवा से टिकट दिया गया है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 16 जनवरी को पहली बार में 149 लोगों की और दूसरी बार में 155 लोगों के नाम की घोषणा की थी।

लालगंज से दरोगा सरोज को टिकट
मधुबन से दारा सिंह
सलेमपुर से कालीप्रसाद
वाराणसी उत्तर से रवीन्द्र जायसवाल
मोहम्दाबाद से अलका राय
वाराणसी कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव
पथरदेवा से सूर्यप्रताप शाही
आजमगढ़ से अखिलेश
रसड़ा से रामइकबाल सिंह
फूलपुर से अरुण यादव
मोहनलालगंज से आरके चौधरी
गोपालपुर से कृष्णदेव पाल
Download











Click it and Unblock the Notifications