यूपी चुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अनुप्रिया पटेल समेत पूर्वांचल के बड़े नेता नदारद
मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल, चंदौली सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, गाजीपुर से सांसद मनोज सिन्हा का नाम लिस्ट में नहीं है। तीनों केंद्रीय राज्यमंत्री हैं।
मिर्जापुर। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पूर्वांचल के नेताओं का नाम न होना चर्चा का विषय बन हुआ है। गौरतलब है कि मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल, चंदौली से सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, गाजीपुर से सांसद मनोज सिन्हा का नाम इस प्रचारक लिस्ट में नहीं है। तीनों केंद्रीय राज्यमंत्री हैं और पूर्वांचल की राजनीति में तीनों नेताओं का ओहदा बड़ा है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव हो और विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल का खासा महत्व होता है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोकसभा में पूर्वांचल के वाराणसी को चुना था। इसके बाद से पूर्वांचल की राजनीति पर पूरे देश की नजर टिकी रहती है। यहां के नेताओं को केंद्र में बड़ा ओहदा भी मिलता है जो देश की राजनीति को बदलने का दमखम रखते हैं। ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, अखिल भारतीय अखाड़ा नहीं देगा भाजपा का साथ

राज्यमंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय
दरअसल, यूपी में विधानसभा चुनाव का बिगुल पूरी तरह से बज चुका है और इसी के चलते भाजपा ने चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। बता दें कि चंदौली से सांसद व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय जिन्हें इस लिस्ट में पूर्वांचल के बड़े नेता होने बाद भी शामिल नहीं किया गया है।

मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल
बता दें कि मिर्जापुर से सांसद और केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को भाजपा ने यूपी चुनाव में अपने स्टार प्रचारकों की सूचना में नहीं रखा है। वैसे, भाजपा की इस लिस्ट में फायर ब्रांड नेता वरुण गांधी और विनय कटियार और वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का भी नाम नहीं है।

गाजीपुर से केंद्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा
यही नहीं गाजीपुर से केंद्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का नाम भी लिस्ट में मौजूद नहीं है। जबकि इन बड़ें नेताओं को चुनाव से पहले ही राजनीतिक समीकरण बैठाने के लिए मंत्रीमण्डल में स्थान मिला है। लेकिन यूपी चुनाव प्रचार के लिये इन नेताओं के चेहरों को जनता से दूर रखा गया है।

स्वामी प्रसाद मौर्या
उल्लेखनीय है कि बीएसपी का दामन छोड़कर भाजपा में आये स्वामी प्रसाद मौर्या को इस प्रचारक लिस्ट में स्थान दिया गया है। लेकिन, ये माना जाता है कि अनुप्रिया पटेल एक कुशल वक्ता है जो चुनावों में राजनीतिक समीकरण बदलने की क्षमता रखती हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उनका नाम लिस्ट में न होने से चर्चा का विषय बनता जा रहा है। ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव : एक महीने में राम मंदिर बनाएगी शिवसेना, बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा












Click it and Unblock the Notifications