UP Election: बीजेपी की एक और लिस्ट आई, सिर्फ 2 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

नई दिल्ली, 18 जनवरी: उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। हाल ही में बीजेपी की पहली लिस्ट आई थी, जिसमें 107 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान हुआ। अब बीजेपी ने दो अन्य प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। इसमें छत्रपाल गंगवार को बहेड़ी (बरेली) विधानसभा क्षेत्र और बहोरनलाल मौर्य को भोजीपुरा से टिकट दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बचे हुए प्रत्याशियों की लिस्ट पार्टी जल्द जारी करेगी।

BJP

छत्रपाल गंगवार मौजूदा वक्त में यूपी सरकार में मंत्री हैं। उनका बहोरन लाल मौर्य के साथ सीटों को लेकर विवाद चल रहा था। इससे बीजेपी को नुकसान की आशंका थी, जिस वजह से हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को दिल्ली बुलाकर विचार-विमर्श किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी को लगता था कि छत्रपाल को भोजीपुर और बहोरनलाल को बहेड़ी से लड़ना चाहिए, लेकिन दोनों नेता अपनी सीट छोड़ने को तैयार नहीं थे। जिस वजह से पार्टी ने उनकी सीट को बरकरार रखा।

Recommended Video

    UP Election: Rita Bahuguna Joshi ने बेटे Mayank Joshi के लिए BJP से मांगा टिकट | वनइंडिया हिंदी

    उड़ी थी इस्तीफे की अफवाह
    हाल ही में स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी का दामन छोड़कर सपा की साइकिल पर सवार हो गए थे। उसके बाद से बीजेपी के कई विधायकों ने इस्तीफा दिया। उसी बीच खबर उड़ी थी कि छत्रपाल गंगवार पार्टी से नाराज हैं और वो भी इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि वो जमीनी स्तर के नेता हैं और बीजेपी के साथ बने रहेंगे।

    घोषणा पत्र का भी इंतजार
    वहीं दूसरी ओर जनता प्रत्याशियों की लिस्ट के साथ घोषणा पत्र का भी इंतजार कर रही है। पार्टी नेताओं के मुताबिक इस पर तेजी से काम चल रहा है। पहले ही पार्टी जनता से घोषणा पत्र को लेकर सुझाव ले चुकी है। उम्मीद है जल्द ही इसे जारी कर दिया जाएगा। वहीं समाजवादी पार्टी ने कहा कि वो बीजेपी का आने के बाद अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+