'जो लोग कोरोना वाली जांच नहीं करा रहे उनकी सूचना देने वालों को मिलेंगे 11 हजार रुपए'
नई दिल्ली। जो लोग खुद के कोरोना से संक्रमित होने की जांच नहीं करा रहे हैं, उनकी जानकारी देने पर 11 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। यह घोषणा सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने की है। रवींद्र कुशवाहा भाजपा से जुड़े हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति के जरिए कहा कि दिल्ली में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने या देश-विदेश में यात्रा की जानकारी छिपाने तथा जांच नहीं कराने वालों के बारे में सूचित करने वाले को 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा का दावा
रवींद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि, विदेश या देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करने की जानकारी छिपाने और कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच नहीं कराने वाले लोगों की जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। उसे इनाम भी पूरा दिया जाएगा।'

तबलीगी जमात पर निशाना साधते हुए बोले
बता दें कि, बीजेपी के सलेमपुर से सांसद कुशवाहा ने संबंध में सोशल मीडिया पर भी पोस्टर जारी किया है। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि, कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को काबू करने के लिए पूरे देश में लागू बंद के बीच कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लिया था और उन्होंने जांच नहीं कराई है। ऐसे लोगों को अपनी यात्रा संबंधी जानकारी प्रशासन को मुहैया करानी चाहिए। इन लोगों की वजह से दूसरों की मुसीबतें बढ़ रही हैं।'

यूपी पुलिस भी रख चुकी है 10 हजार इनाम
कुशवाहा से पहले यूपी में कई जिलों की पुलिस 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा कर चुकी है। बुलंदशहर एवं मेरठ में लोगों से कहा जा रहा है कि, जमातियों के बारे में सूचना देने पर 10 हजार रुपए इनाम पाएं।
एक ATM से रुपए निकालने पर 4 फौजी कोरोना से संक्रमित












Click it and Unblock the Notifications