विधायक विक्रम सैनी ने मंच से साधा 'दाढ़ीवालों' पर निशाना, सफाई में भी दे दिया 'विवादित बयान'

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की शहर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला पर आज सैनी समाज के द्वारा सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में पहुंचे मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने भी हिस्सा लिया। हमेशा से अपने विवादित भाषणों के लिए मशहूर भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने इस कर्यक्रम में भी मंच से विवादित बयान दे दिया था। हालांकि उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई दी है।

bjp mla vikram saini gives controversial statement also gives controversial clarification

विवादित बयान में कहा था, ' मैं एक कट्टरवादी हिन्दू हूँ और हमारे लिए पहले हिंदुस्तान है। ये हिन्दुओं का देश है। कुछ नालायक नेताओ नें इन दाढ़ी वालों को यहाँ रोक दिया था जिस वजह से आज हम मुसीबत में हैं। ये अगर चले जाते तो जो ये इतनी धन दौलत ज़मीन घेरे पड़े हैं जो आज हिन्दुओं की होती और आज आप ये महसूस कर रहे होंगे। सत्ता पहले भी देखी होगी अपने सत्ता आज भी देख रहे होंगे। आज के हमारे प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी जी कहते है। कि सबका साथ सबका विकास। कोई जातिवाद नहीं है अब कन्या विद्या धन हो या कुछ और सबको समान मिलता है। पहले जिसकी जितनी लम्बी दाढ़ी उसे उतना लम्बा चेक मिलता था।

यह ही नहीं नए साल पर विक्रम सैनी ने कहा, 'सुबह-सुबह बहुत फोन आए बोले नये साल की शुभकामनायें। मैंने कहाँ कोई नया तो कुछ नहीं है। मैंने कहा की हमारा तो नया साल 18 मार्च 2075 विक्रम सम्वंत को है। उसी दिन देना बधाई। ये तो ईसाइयों का है और इन ईसाइयों ने तो हर जगह कब्ज़ा कर रखा है और अब ये ही संस्कृति आ रही है। सुबह गुड मॉर्निंग, दोपहर को गुड आफ्टरनून, रात को गुड़ नाईट। क्या है ये गुड क्या रखा है गुड में। आप सब राम-राम क्यूं नहीं करते, नमस्ते करो, पर कोई करता। राम-राम करो क्योंकि राम ने तो मुझे विधायक बनवा दिया।

हालांकि बयान पर विवाद मचने के बाद विधायक जी ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा है कि 'मैने ऐसा कुछ नहीं कहा। यहां जो मुसलमान रह रहे हैं वो मजे में हैं और उन्हें देशभक्ति का परिचय देना चाहिए। वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने में उनको कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+