ताज महल को लेकर नहीं थम रहा विवादों का दौर, अब भाजपा MLA ने सुझाया नया 'नाम'

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल आगरा स्थित ताज महल को लेकर विवाद एक बार फिर गहराता दिखाई दे रहा है। ताज के नाम बदलने की मांग लगातार की जाती रही है और इसी क्रम में भाजपा विधायक ने अब ताजमहल का नाम बदलने की बात कह दी है।

ताज का नाम बदलकर 'राम महल' या 'कृष्ण महल' कर देना चाहिए

ताज का नाम बदलकर 'राम महल' या 'कृष्ण महल' कर देना चाहिए

बलिया जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ताजमहल का नाम बदलकर 'राम महल' या 'कृष्ण महल' कर देना चाहिए। बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह पहले भी अपने बयानों के कारण खबरों में रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही सुरेंद्र सिंह ने सरकारी अधिकारियों की तुलना वेश्या से कर डाली थ, जिसके बाद हर तरफ उनकी आलोचना हो रही थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकारी अधिकारी पैसा लेने के बाद भी काम नहीं करते हैं।

सुरेंद्र सिंह पहले भी रहे हैं खबरों में

सुरेंद्र सिंह पहले भी रहे हैं खबरों में

इससे पहले भी चर्चित उन्नाव गैंगरेप केस में सुरेंद्र सिंह ने आरोपी भाजपा विधायक के पक्ष में बयान दिया था जिसके बाद पार्टी और सरकार की किरकिरी हुई थी। सुरेंद्र सिंह आए दिन अपने किसी न किसी बयान के कारण पार्टी की मुश्किलें बढ़ाते दिखाई दिए हैं। हाल ही में इनके और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बीच भी बयानों का दौर चला था।

ताज महल को लेकर जारी है विवाद

ताज महल को लेकर जारी है विवाद

उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधायकों के विवादित बयान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि ताज महल को लेकर भी इस तरह का ये पहला बयान नहीं है। संगीत सोम ने भी कुछ महीनों पहले कहा था ताज को पर्यटन की सूची से ही निकाल देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+