होटल में खाना पैक करवा रहा था बीजेपी कार्यकर्ता, सटाकर मार दी गोली
मेरठ। मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र में खाने की पैकिंग को हुए विवाद में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी विवाद में एक व्यक्ति को गोली लग गई। गोली चलने की ये वारदात ढाबे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। गोली की आवाज सुनते ही ढाबे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सीसीटीवी की मदद से पुलिस बदमाशों को जल्दी ही पकड़ने का दावा कर रही है।

रात के वक्त राकेश ढाबे पर विशाल नाम का युवक खाना खा रहा था। राकेश ने अपने परिजनों के लिए खाना पैक करने का ऑर्डर दे रखा था। इसी बीच कुछ दबंग युवक वहां पर आते है और उनकी विशाल से बहस हो जाती है। कहासुनी इतनी बढ़ जाती है कि दबंगों ने विशाल पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली विशाल की बगल में लगी और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। ये पूरी घटना ढाबे के लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस इसे छात्र राजनीति से जुड़ा मामला मान कर घटना की जांच कर रही है। विशाल मेडिकल लाइन से जुड़ा है और भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता भी।












Click it and Unblock the Notifications