राम मंदिर पर विनय कटियार का विवादित बयान: भगवान राम चाहते हैं एक और बलिदान, तैयार रहें हिंदू
लखनऊ। अयोध्या विवाद पर एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है वहीं कोर्ट से बाहर नेताओं की विवादास्पद बयानबाजी बदस्तूर जारी है। बीजेपी के फायरब्रैंड नेता और राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने शनिवार को अयोध्या में एक बड़ा बयान दिया है। नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनय कटियार ने कहा, 'भगवान राम चाहते हैं एक बलिदान और हो और हमें इसके लिए तैयार रहना होगा।' विनय कटियार ने मुलायम सिंह सरकार के दौरान फायरिंग में हुई मौत का हवाला लिया।

विनय कटियार ने ये भी कहा कि अब तक करीब साढ़े तीन लाख लोगों ने राम मंदिर के लिए अपना बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही एक और बलिदान के लिए हम सभी को तैयार होना होगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह बलिदान कैसा होगा, अभी यह कहना कठिन है। विनय कटियार ने कहा कि अयोध्या में कई मस्जिदें हैं, लेकिन उनको यहीं मस्जिद चाहिए, यह इनकी 'महाजिद' है। उन्होंने कहा कि रामकोट की परिक्रमा का मतलब भगवान राम की परिक्रमा है।
बेकार नहीं जाने देंगे बलिदान
विनय कटियार ने कहा मुलायम सिंह यादव ने 16 कारसेवकों की मौत की बात कही थी, लेकिन ये सत्यता से परे हैं, इसमें 50 से ज्यादा कारसेवक मारे गए थे। मामला सुप्रीम कोर्ट में है, क्या निर्णय होगा मालूम नहीं। लेकिन रामभक्तों का बलिदान जाया नहीं जाने देंगें। आगे उन्होंने कहा कि कुछ लोग जिनका कोई लेना-देना नहीं है, वह वार्ता करने आ रहे हैं, फार्मूला लेकर आ रहे हैं लेकिन अब कोई फार्मूला मान्य नहीं होगा। इसके पूर्व महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य ने कहा कि हमें राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्प लेना चाहिए ताकि अगले वर्ष हम लोग भव्य राम मंदिर की परिक्रमा करें।
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Uttar Pradesh Silver Rate: रामनवमी पर Ayodhya में जबरदस्त लुढ़की चांदी? UP के इन 9 शहरों में ₹10,000 की गिरावट -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications