बीजेपी नेता ने लखनऊ में 100 हिंदू लड़कियों को टिकट खरीद कर दिखवाई 'द केरल स्टोरी', जानें खास वजह
'लव जिहाद' से बचाने के लिए लखनऊ में भाारतीय जनता पार्टी के नेता ने कालेज की हिंदू छात्राओं को शनिवार को यहां सिनेमा हॉल में फिल्म 'द केरला स्टोरी' दिखाई।

'द केरला स्टोरी' शुक्रवार को थियेटर में रिलीज हुई। हिंदू लड़कियों के जबरन धर्मांतरण पर आधारित इस फिल्म के रिलीज के पहले जब इस फिल्म का टीजर आया तभी से एक वर्ग इस फिल्म के रिलीज पर बैन लगाने की मांग कर रहा था हालांकि केरल हाईकोर्ट ने इस फिल्म के रिलीज पर बैन लगाने से इनकार कर दिया था।
लखनऊ में भाजपा नेता ने हिंंदू लड़कियों को दिखाई द केरला स्टोरी
वहीं फिल्म के रिलीज के बाद एक बार फिर लव जिहाद पर एक नई बहस छिड़ चुकी है। उत्तर प्रदेश जहां की योगी सरकार ने लव जिहाद कानून पास कर ऐसे मामलों में सख्त रवैय्या अपनाए हुए है वहीं इस फिल्म के आने के बाद भाजपा के एक पदाधिकारी ने यूपी की राजधानी लखनऊ की लड़कियों को लव जिहाद से बचाने के लिए 'द केरला स्टोरी' थियेटर में ले जाकर दिखाया।
लव जिहाद से लड़कियों को अवेयर करना था उद्देश्य
लव जिहाद से लड़कियों को अवेयर करने के लिए उत्तर प्रदेश के भाजपा सचिव अभिजात मिश्रा ने ये कदम उठाया। उत्तर प्रदेश के भाजपा सचिव अभिजात मिश्रा ने लखनऊ के नवयुग कन्या पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज की 100 हिंदू छात्राओं को शनिवार को लखनऊ के एक सिनेमा हॉल में विवादित फिल्म 'द केरला स्टोरी' दिखाई।
भाजपा सचिव अभिजात मिश्रा ने खरीदे थे 100 लड़कियों के लिए टिकट
इस फिल्म के टिकट भाजपा सचिव अभिजात मिश्रा द्वारा प्रायोजित किए गए थे, जिन्होंने छात्राओं के साथ फिल्म देखी थी। अदा शर्मा अभिनीत यह फिल्म केरल में महिलाओं के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें धर्म परिवर्तन और आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है।
लड़कियों को जागरूक करने के लिए दिखाई ये फिल्म
अभिजात मिश्रा ने कहा कि फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। ये फिल्म दिखाती है कि कैसे भोली-भाली लड़कियों को बरगलाया जाता है और फिर उनका धर्मांतरण किया जाता है। उन्होंने कहा इस फिल्म के माध्यम से मैं इन लड़कियों को संदेश देना चाहता हूं कि उन्हें जागरूक होने की जरूरत है और किसी भी तरह के जाल में नहीं फंसना चाहिए और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
भाजपा के इस कदम पर शुरू हुई राजनीति
वहीं भाजपा नेता के इस कदम पर विपक्षी पार्टियों ने आलोचना की और कहा सत्तारूढ़ भाजपा जनता को शिक्षित करने के बजाय अपने राजनीतिक विचारों का प्रचार करने के लिए फिल्म निर्माण के मंच का उपयोग कर रही है।
भाजपा को अपना बदल कर "भारतीय नाजी पार्टी" कर लेना चाहिए
वहीं भाजपा नेता द्वारा फिल्म की स्क्रीनिंग पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अमीक जमी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा भाजपा को अपना नाम बदलकर "भारतीय नाजी पार्टी" और सूचना और प्रसारण मंत्रालय को "प्रचार मंत्रालय" करना चाहिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार फिल्म की बात कर रहे हैं क्योंकि उनके पास बात करने के लिए और कुछ नहीं है।
. #Love_Zehad से बच्चियों के जीवन को सुरक्षित करने के लिए, #Kerla_files अवश्य देखें ।
— Abhijat Mishra (@AbhijatMishr) May 6, 2023
आतंकवादियों व #Love_Zehad का समर्थन और #Kerla_files का विरोध करने वाली पार्टियों को ही प्रतिबंधित करना चाहिए ।#ban_Congressparty #ban_samajwadiparty pic.twitter.com/VAPPJQ02oX












Click it and Unblock the Notifications