फूलपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फूलपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता पवन केसरी को कुछ लोगों ने गोली मार दी, जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पव फूलपुर नगर पंजायत के सदस्य थे, उन्हें गोली लगने के बाद स्वरूप रानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

phulpur

पुलिस ने पवन कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जिन तीन लोगों को पुलिस ने इस हत्या के सिलसिले में हिरासत में लिया है, उन्होंने खुद को इस घटना से अनजान बताया है। पवन कुमार को उस वक्त गोली मारी गई जब वह अपने दोस्त को छोड़ने जा रहे थे। यह घनटा मंगलवार रात तकरीबन 9 बजे की है। पवन अपने दोस्त आरिफ को पास के गांव शेखपुर तकिया उसके घर स्कूटी से छोड़ने के लिए जा रहे थे, तभी हत्यारों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

जानकारी के अनुसार पवन केसरी को एक गोली सीने में लग गई, एक गोली कान के पास लगी, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पवन का दोस्त भी लापता है। पुलिस आरिफ के घरवालों और आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह नहीं पता चल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+