बीजेपी का Tiranga Campaign, पीडीए पाठशाला पर पलटवार, हर बूथ पर लहराएंगे तिरंगे, जानें पूरा प्लान

BJP tiranga campaign: उत्तर प्रदेश की राजनीति में स्वतंत्रता दिवस से पहले माहौल गर्माने लगा है। समाजवादी पार्टी की 'पीडीए पाठशाला' को मात देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना बड़ा दांव तैयार कर लिया है। पार्टी ने इसे सीधे राष्ट्रवाद से जोड़कर पेश करने की योजना बनाई है।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों को एक पत्र भेजकर इसमें अभियान की विस्तृत रूपरेखा दी है। 10 से 15 अगस्त के बीच होने वाली 'तिरंगा यात्रा' में बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।

bjp launches tiranga campaign

योजना के तहत 1.6 लाख मतदान केंद्रों में से प्रत्येक पर कम से कम 500 तिरंगे फहराने का लक्ष्य तय किया गया है। इस मिशन को भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा मिलकर आगे बढ़ाएंगे। पार्टी इसे अपने बूथ-स्तरीय नेटवर्क को और मजबूत करने का जरिया भी मान रही है।

पीडीए पाठशाला पर राष्ट्रवाद का जवाब

भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि जहां-जहां सपा ने 'पीडीए पाठशाला' के जरिए बच्चों तक पहुंचने की कोशिश की है, वहां यह अभियान और अधिक जोश के साथ चलेगा। ऐसे में चर्चा है कि बीजेपी जातिवाद के जवाब में राष्ट्रवाद को लेकर सामने आएगी।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो युवा मोर्चा राज्यभर के स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों को जोड़ेगा। उद्देश्य है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे का सम्मान और देशभक्ति की भावना हर घर तक पहुंचे। इससे सपा के पीडीए पाठशाला का काट बीजेपी करेगी।

'ऑपरेशन सिंदूर' की गूंज भी जोड़ेगी रंग

कहा यह भी जा रहा है कि भेजे गए पत्र में मई महीने में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का भी उल्लेख है। यह वही अभियान था। जिसमें पहलगाम की घटना के बाद राष्ट्रीय एकजुटता का प्रदर्शन हुआ था। भाजपा इसे अपने राष्ट्रवादी दृष्टिकोण की मिसाल के रूप में पेश कर रही है।

प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने मीडिया को बताया कि पार्टी के लिए राष्ट्र हमेशा पहले आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह आतंक के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया, वैसा ही संकल्प हर देशविरोधी ताकत के खिलाफ भी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+