'उत्तर प्रदेश को BJP नफरत के आग में झोंक रही है, लखनऊ में गरजे संजय सिंह
Mahaparinirvan Divas: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ के सहकारिता भवन में गुरुवार को आप सांसद संजय सिंह ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर तिरंगा शाखा के तत्वावधान में आयोजित "संविधान और सामाजिक न्याय" विचार गोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान संजय सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि "नफरत की खुराक को अगर खत्म करना है तो आप बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के विचार से उस नफरत को खत्म कर सकते हैं।"
"अंबेडकर के विचार नफरत खत्म कर सकते हैं"
संजय सिंह ने अपने संबोधन में धार्मिक हिंसा को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "दिन रात हिंदू मुसलमान करके आपके दिमाग को नफरत की खराक परोसी जा रही है। उस नफरत की खुराक को अगर खत्म करना है तो आप बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचार से उस नफरत को खत्म कर सकते हैं। BJP संविधान को तार-तार करके उत्तर प्रदेश को नफरत की आग में झोंकने का काम कर रही है।"

"BJP मतलब भारतीय झगड़ा पार्टी"
AAP सांसद ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि "BJP वाले झगड़ा कराने में मास्टर हैं, ये भारतीय जनता पार्टी नहीं, बल्कि भारतीय झगड़ा पार्टी है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के अंदर कोई हुनर हो न हो लेकिन गंजे को भी कंघी बेच सकते हैं मोदी जी। अगर झूठ बोलने की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हो तो उसमें नंबर 1 पर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी जी।"
"OBC और SC/ST का आरक्षण खत्म किया गया"
संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि "संविधान ने आरक्षण का अधिकार दिया। देश के विश्वविद्यालयों में योजनाबद्ध तरीके से OBC और SC/ST का आरक्षण खत्म किया गया। जब तक समाज के अंदर गैर बराबरी रहेगी, जब तक समाज के अंदर धर्म के नाम पर झगड़ा कराने वाली पार्टी रहेगी।"












Click it and Unblock the Notifications