'बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे-सेफ रहेंगे' का यूपी में चला जादू, अखिलेश के पीडीए पर पड़े भारी
UP By Election Result 2024: उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे अब सामने आ गए है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने करीब छह और आरएलडी ने एक सीट पर जीत दर्ज कराई है। वहीं, दो सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज कराई है। उपचुनाव में अखिलेश यादव के पीडीए के गणित को सीएम योगी के 'बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे-सेफ रहेंगे' नारे ने फेल कर दिया।
बता दें, एक तरफ सत्ताधारी बीजेपी अपनी ताकत को बनाए रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। वहीं, विपक्षी दल इस बार टूटने और जोड़-तोड़ के जोखिमों से जूझते नजर आ रहे हैं। यूपी उपचुनाव में भाजपा और सपा (समाजवादी पार्टी) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। यूपी में पिछले कुछ सालों से भाजपा का दबदबा कायम है।

बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के गढ़ में भी सेंध लगा दी है। बता दें, यूपी विधानसभा चुनाव 2024 में हुए थे और इन 9 में से 4 सीटों पर सपा को जीत मिली थी। वहीं, भाजपा तीन, रालोद एक और निषाद पार्टी एक सीट पर जीती थी। अब इन सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए ने जीत दर्ज कराई है और भाजपा को खुशी मनाने का मौका दे दिया है।
उपचुनाव में मिली जीत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर बड़ा संदेश दिया है। सीएम योगी ने एक्स हैंडल पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है।'
उन्होंने कहा कि ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है। उप्र के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-सेफ रहेंगे।
इसको लेकर अब यूपी के राजनीति में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के बाद भारतीय जनता पार्टी लगातार सवालों के घेरे में थी। भाजपा गठबंधन महज 36 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई थी। वहीं, समाजवादी पार्टी ने 37 और कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत की थी। इस प्रकार इंडिया गठबंधन को 43 सीटों पर जीत मिली थी।
लोकसभा चुनाव के बाद सीएम योगी के नेतृत्व पर उठे थे सवाल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा चुनाव रिजल्ट सामने आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर भी सवाल उठे थे। अब उपचुनाव के परिणाम ने साबित किया है कि यूपी में योगी का जादू बरकरार है। सीएम योगी ने विपक्ष के जातीय समीकरण को काटने में सफलता मिली। अब इस जीत से भाजपा बमबम है। वहीं, सीएम योगी ने भी खुशी जाहिर की है।












Click it and Unblock the Notifications