भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मनाया जश्न
लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए की जीत पर लखनऊ और गोरखपुर समेत अनय शहरों में भाजपा कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी ने मिठाइयां बांटी गईं और पटाखे फोड़े गए। तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ता बेहद खुश नजर आए।
इस चुनाव में एनडीए ने 293 सीटें जीतीं। इस जीत से यह पक्का हो गया है कि केंद्र में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी। इस जीत से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
बीजेपी मुख्यालय में जश्न में महिला पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया और मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास को लेकर अपनी आशा व्यक्त की।

लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल भी इस जश्न में शामिल हुईं और सभी को बधाई दी। भाजपा कार्यालय में भारत माता की जय के नारे लगाए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत अपने पुराने गौरव को पुनः प्राप्त करने की ओर अग्रसर है।
संसदीय दलों की बैठक के दौरान कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके जीवन का हर पल देश के लिए है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले पांच सालों में देश नई ऊंचाइयों को छुएगा और खुशहाली और समृद्धि आएगी।












Click it and Unblock the Notifications