Narendra Modi birthday: काशी में ऐसे मनाया जा रहा पीएम मोदी का जन्मदिन, पहुंचे सीएम योगी
स्थानीय विधायक और योगी सरकार में मंत्री नीलकंठ तिवारी ने केक काटकर और झाड़ू लगाकर पीएम का जन्मदिन मनाया।
वाराणसी। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। आज उनके संसदीय क्षेत्र काशी में भी जन्मदिन मनाया जा रहा है।

स्थानीय विधायक और योगी सरकार में मंत्री नीलकंठ तिवारी ने केक काटकर और झाड़ू लगाकर पीएम का जन्मदिन मनाया।

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर केंद्रीय बलों सीआरपीएफ, एनडीआरएफ और सीआईएसएफ द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान का बड़ा कार्यक्रम हो रहा है।

मौके पर हजारों स्कूली बच्चे और संबंधित बलों के बड़े अधिकारी मौजूद हैं। वाराणसी में आज यूपी कालेज के छात्रों ने केक काट कर हवन-पूजन करके पीएम का जन्मदिन मनाया।

पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सुबह 7 बजे से 8 बजे तक कैन्ट स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के बीच जूस का वितरण किया गया। आने-जाने वाले यात्रियों ने इस मुहिम को सराहा और सांसद जी के दीर्घायु होने की कामना की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय विमान से लखनऊ से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वे सर्किट हाउस पहुचने के बाद कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications