Atiq Ahmed: यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, अतीक गैंग का बदमाश मुठभेड़ में घायल, 50 हजार का था इनाम
माफिया अतीक अहमद के करीबियों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। अतीक के और करीबी की यूपी पुलिस के साथ बांदा में मुठभेड़ हुई।

पिछले दिनों प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में बाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के करीबियों का नाम आने के बाद मामले के शासन और प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान में लिया। उमेश पाल के ऊपर हमले में प्रयोग किए गए वाहन चालक के एनकाउंटर के बाद अब अतीक के एक और गुर्गे की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी पर व्यापारी से एक लाख रुपये रंगदारी मांगने के केस में फरार चल रहा था। पुलिस ने एक्शन उस वक्त लिया जब ईनाम बदमाश मध्य प्रदेश भागने की फिराक में था। मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव में बाईपास के पास एसओजी और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शहर के मर्दननाका निवासी वहीद अहमद (45) पुत्र शहीद को गिरफ्तार कर लिया।
बदमाश वहीद के पैर में गोली लगी है और घायल हालत में गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार इनामी बदमाश वहीद अतीक गैंग का सक्रिय सदस्य और इसके ऊपर रंगदारी, फिरौती वसूलने समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।
एसपी बांदा अभिनंदन ने बताया कि बांदा पुलिस माफिया डॉन अतीक अहमद के गैंग के खिलाफ जनपद में लगातार ऑपरेशन चला रही है जिसके चलते यह कामयाबी मिली है। वहीद कुख्यात अपराधी है और अतीक गैंग का सक्रिय सदस्य उमेश हत्याकांड के बाद मारे गए बदमाश अरबाज का यह फूफा है। वहीद अरबाज के साथ कई वारदातों क शामिल रहा है। गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एक ठेकेदार रफीकुस्समद को जेल भेजा जा चुका है। बाकी बदमाशों को भी बहुत जल्दी उनको उनकी सही जगह पर पहुंचा दिया जाएगा।
माफिया अतीक अहमद के गुर्गे के साथ ये पुलिस मुठभेड़ मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ के पास बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे हुई। इस एक्शन को पुलिस ने तब शुरू किया जब अतीक गैंग पर कार्रवाई कर रही बांदा पुलिस की स्पेशल टीम को इनपुट ईनामी वहीद अहमद के भूरागढ़ के पास मौजूद होने की सूचना मिली। जिसके बाद बांदा पलिस की स्पेशल टीम सक्रिय हो गई। स्पेशल टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की जिस पर वहीद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो उसके पैरों में गोली लगी। जिसके बाद उसे दबोचा लिया गया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications