BHU VC ने छात्राओं से कहा, अस्मिता को बाजार में रख दिया, वीडियो वायरल
वाराणसी। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में छेड़खानी को लेकर चले छात्राओं के आंदोलन पर बर्बर पुलिस लाठीचार्ज के बाद विवादों में घिरे वीसी जीसी त्रिपाठी बुधवार को त्रिवेणी हॉस्टल गए। उन्होंने वहां छात्राओं से मुलाकात की। इस मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वीसी जीसी त्रिपाठी आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं और छात्राओं को डांट रहे हैं।

वीडियो में आप सुन सकते हैं कि त्रिवेणी हॉस्टल में वीसी ने छात्राओं से कहा कि लड़कियों ने अस्मिता को बाजार में रख दिया। उनके इस मुलाकात ने चुपके से किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। इस वीडियो में छात्राएं बोल रही हैं कि वीसी झूठ बोल रहे हैं।
बीएचयू में एग्जक्यूटिव काउंसिल की बैठक
काशी हिन्दू विश्व विद्यालय लड़कियों से हुए छेड़छाड़ के बाद में इन्ही बच्चों पर हुए लाठीचार्ज के विवाद चल ही रहा था कि इसी बीच दिल्ली में मंगलवार को एग्जक्यूटिव काउंसिल की बैठक हुई जिसमें कुलपति जीसी त्रिपाठी ने एड हॉक एमएस ओपी उपाध्याय की स्थायी रूप से नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा था जिस पर काउंसिल मेंबर जेएस राजपूत ने ऑब्जेक्शन कर दिया। उनका कहना है, फिजी में इनके ऊपर कुछ छेड़खानी के आरोप है।
इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए ओपी उपाध्याय ने कहा कि 2012 अगस्त में फिजी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर का एडवाइजर ऐंड प्रोफेसर नियुक्त हुआ था। फिजी बहुत ही गरीब देश है, जिस घर में मैं रहता था, उसके नीचे रहने वाले एक लड़के ने मुझसे पैसे की मांग की। नहीं देने पर उसने अपनी 16 साल की अपनी सगी बहन के साथ छेड़खानी का मामला दर्ज करा दिया। मामले में मुझे वहां की कोर्ट ने 3 साल आब्जर्वेशन में रखा गया। इस दौरान कोर्ट ने ये कहा था कि अगर मेरे खिलाफ कोई भी कम्प्लेन आई तो 2 साल की सजा और जुर्माना होगा, जो 4 जुलाई 2016 को खत्म हो चुका हैं।












Click it and Unblock the Notifications