बेटी की हत्या दिखा माँ-बाप कानून को बना रहे थे अँधा, भदोही पुलिस के स्मार्ट इन्वेस्टीगेशन ने खोल दी सारी पोल

आधुनिक अपराध विज्ञानं ने कानून की आंख में धूल झोंकने वालों का पर्दाफाश कर दिया। जिसकी कुँए में लाश मिली थी वो नोएडा में मौज करती मिली और कैसे पुलिस के गुड वर्क ने कैसे 2 निर्दोषों के गले से फांसी का फंदा निकल लिया।

Bhadohi Enemy imprisoned for daughter murder recovered alive from noida after DNA test

कहते है इश्क़ और जंग में सबकुछ जायज है। लेकिन इस कहानी में इश्क़ नही बल्कि जंग में मां और बाप ने मिलकर अपने दुश्मनों से बदला लेने के लिए अपनी बेटी की झूठी मौत की साजिश रच डाली। बदला लेने और अपने दुश्मनों को जेल भिजवाने के लिए दंपति ने झूठे शव की शिनाख्त की, दाह संस्कार किया और अपने दुश्मनों पर मुकदमा दर्ज करवा दिया। जिसमे पुलिस ने दो को जेल भी भेज दिया। पुलिस को जब संदेह हुआ तो डीएनए जांच कराई, जिसके बाद डीएनए का मिलान न होने पर पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने तथाकथित मृत लड़की को नोएडा से जिन्दा बरामद किया है।

Bhadohi Enemy imprisoned for daughter murder recovered alive from noida after DNA test

फिल्मी अंदाज में रची गई साजिश
हाल ही में बॉलीवुड की फ़िल्म दृश्यम का दूसरा भाग आया। इस फिल्म की तर्ज पर दंपति ने अपनी सगी बेटी की झूठी मौत की साजिश रच डाली। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली के सीखापुर गांव की रहने वाली एक 16 वर्षीय लड़की 14 मई 2022 को घर से गायब हो गई। फ़िल्म की स्क्रिप्टिंग की तरह पिता ने इसको लेकर थाने में तहरीर दी। 14 दिन बाद एक लड़की का शव 15 किलोमीटर दूर कुएं में मिला। पुलिस ने जब माता और पिता को शिनाख्त के लिए बुलाया तो उन्होंने शव की अपनी बेटी के रूप में शिनाख्त की। शव की शिनाख्त होने के बाद पिता ने अपनी बेटी के अपहरण व हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया, जिसमे दो लड़को को पुलिस ने जेल भेज दिया था।

Bhadohi Enemy imprisoned for daughter murder recovered alive from noida after DNA test

परिजनों का बदला स्वाभाव तो खुल गई पोल
इस पूरे प्रकरण का खुलासा हो जाने के बाद परिजन इस बात को लेकर खुश थे कि उनकी फ़िल्म अब लांच हो गई, लेकिन अभी क्लाइमेक्स बाकी था। भदोही के एसपी डॉ अनिल कुमार को जब कहानी फिल्मी लगी तो उन्होंने परिजनों पर नजर रखने को कहा। वहीं दूसरी ओर उन्होंने शव को डीएनए जांच के लिए भेज दिया। डीएनए मैच नही होने पर एसपी को दाल में काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली नजर आने लगी। जिसके बाद पुलिस टीम असलियत पता लगाने में जुट गई। इस बीच पुलिस ने गायब लडक़ी को नोएडा से बरामद कर लिया। लड़की के बरामद होने के बाद पुलिस ने मां और पिताजी को हिरासत में लेकर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

Bhadohi Enemy imprisoned for daughter murder recovered alive from noida after DNA test

Recommended Video

    भदोही: कोतवाली के सामने अचानक मचा हड़कम्प क्या था कारण, देखें वीडियो

    पिता ने दी थी घर न आने की सलाह
    बरामद लड़की ने बताया कि जहां पर उसके पिता शादी किये थे वो परिजनों से नाराज थी। अपने परिजनों से नाराज होकर वो नोएडा चली गई थी। कुछ महीनों बाद फोन पर अपने परिजनों से बातचीत की। लेकिन माता पिता ने जो साक्ष्य छिपाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराया था, इस वजह से उसे घर आने से मना कर दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि माता व पिता ने समझाया था कि पुलिस पकड़े तो बता देना कि लड़को ने अपहरण किया था।
    एसपी ने कहा, माता और पिता पर मुकदमा दर्ज
    एसपी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि लड़की के गायब होने के बाद और शव बरामद हो जाने के बाद भी पुलिस परिजनों पर नजर बनाए हुई थी। पुलिस को संदेह हुआ कि बारामद लड़की का शव इनकी बेटी का नही है तो इसके लिए डीएनए जांच कराया गया। इस बीच इनकी असली लड़की का लोकेशन नोएडा में मिला, जहां पुलिस टीम ने लड़की को सकुशल बरामद किया है। इस मामले में झूठा मुकदमा लिखवाने के लिए लड़की के माता व पिता पर मुकदमा दर्ज करके हिरासत में लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+