चुनाव से पहले क्या भतीजे अखिलेश की बेरुखी ने शिवपाल का किया मोहभंग, चंद्रशेखर से करीबी ने दी अटकलों को हवा
लखनऊ, 29 अगस्त: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे यूपी की सियासत नया मोड़ लेती जा रही है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल यादव के बीच दूरियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर प्रदेश की सियासत में अटकलें लगाई जा रही थीं कि शिवपाल और अखिलेश विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर साथ दिख सकते हैं लेकिन शिवपाल यादव और भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर कि मुलाकात ने नए सवालों को जन्म दे दिया है। यूपी के सियासी गलियारे में वायरल हो रही इस तस्वीर ने कई सवाल खड़े किए हैं कि क्या शिवपाल और भतीजे अखिलेश के बीच आपसी समझौते का रास्ता बंद हो गया है।

बताया जा रहा है कि शिवपाल और चंद्रशेखर यह मुलाकात लखनऊ के ताज होटल में हुई जहां दोनों एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई और उसके बाद दोनों एक दूसरे को धन्यवाद देते हुए चल दिए। लेकिन दोनों के बीच क्या बात हुई, या तो नहीं पता चल पाया है लेकिन इतना तो तय है की यूपी की सियासत में यह मुलाकात कोई नया गुल खिला सकती है।
Recommended Video

शिवपाल-अखिलेश के बीच दूरी बढ़ा सकती है इस मुलाकात के मायने
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ महीनों से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि जल्दी शिवपाल और अखिलेश एक साथ आ सकते हैं। हालांकि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिवपाल के साथ गठबंधन को लेकर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वह सार्वजनिक मंचों से सिर्फ यही बयान देते आ रहे हैं की चुनाव में इस बार छोटे दलों के साथ गठबंधन होगा। लेकिन शिवपाल के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर हमेशा ही अखिलेश ने गोलमोल जवाब दिया है। वहीं दूसरी ओर भतीजे अखिलेश के साथ मिलकर अगला विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को लेकर शिवपाल यादव भी अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं है। शिवपाल का कहना है इस चुनाव में किसके साथ गठबंधन होगा यह अभी तय नहीं है हालांकि अखिलेश यादव से मिलने का समय मैं कई बार मांग चुका हूं लेकिन हर बार मुझे निराशा ही हाथ लगी है।

राजभर, ओवैसी और चंदशेखर की तस्वीर हुई थी वायरल
भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर ओवैसी और राजभर की तस्वीर हुई थी वायरल। तीनों की तस्वीर एक साथ वायरल होने के बाद यूपी की सियासत में हंगामा मच गया। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो तीनों की मुलाकात आने वाले समय में यूपी की सियासत में नया समीकरण पैदा कर सकती है। हालाते तीनों की मुलाकात से यूपी के बड़े सियासी दलों के बीच खलबली मच गई है। खासतौर से सपा के मुखिया अखिलेश यादव हु इस मुलाकात में चिंता में डाल दिया है जो हमेशा से छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ने की बात करते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications