'2017 से पहले चाचा- भतीजे में मच जाती थी वसूली की होड़', अखिलेश- शिवपाल पर CM योगी का तंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से चयनित 1,036 अभ्यर्थियों को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर उन्होंने दावा किया कि यूपी में नियमों की तहत निष्पक्ष रूप से नियुक्तियां की जा रही हैं। अभ्यर्थियों उनकी योग्यता के अनुरूप बिना किसी सिफारिश के रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।कार्यक्रम में सीएम ने पूर्व की सपा सरकार भी तंज कसा।

UPSSSC द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र वितरित करने के बाद लखनऊ में सीएम येगी ने सपा सरकार को निशाने पर लिया। नियुक्तियों को लेकर विवाद पर उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल सिहं यादव को सीधे निशाने पर लिया। सीएम ने कहा कि यूपी में पूर्व की सपा सरकार के दौरान नौकरियों के बहाने जमकर वसूली होती थी।

CM Yogi s taunt on Akhilesh and Shivpal

सीएम ने पूर्व की समाजवादी सरकार में हुए कथित घोटोलों के लेकर सपा प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश सिंह यादव और शिवपाल सिंह को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री राजधानी लखनऊ में यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद मंच से अपने संबोधन में कहा, " वर्ष 2017 से पहले चाचा - भतीजे की सरकार में कोई ऐसी भर्ती नहीं थी जिस पर न्यायालय ने आपत्ति न जताई हो। साढ़े 6 लाख युवाओं और करोड़ों लोगों को रोजगार देने के चलते आज उत्तरप्रदेश में बेरोजगारी न्यूनतम स्तर पर है। युवाओं की आकांक्षा के अनुरूप उन्हें कार्य देना, अधिक से अधिक रोजगार का सृजन करना...यह डबल इंजन सरकार के अंतर्गत किया जा रहा है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Akhilesh Yadav) ने पूर्व की सपा सरकार के दौरान हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "वर्ष 2017 के पहले, चाचा और भतीजे में ही होड़ लग जाती थी कि कौन, कहां से कितनी वसूली करेगा।"

वहीं कन्नौज रेपकेस को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने सख्त एक्शन लेने और पीड़िता परिवार को समाजिक सुरक्षा के साथ समय से न्याय दिलाने के दिशा में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आरोपियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच कन्नौज में एक सभा के दौरान उन्होंने पूर्व की सपा सरकार को भी निशाने पर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+