झरने में नहाते समय युवक की नाक में घुसी जोंक, 15 दिन तक चूसती रही खून... फिर ऐसे बची जान

Leech entered the young man's nose: उत्तराखंड में झरने में नहाते समय एक 19 वर्षीय युवक के नाक में जोंक घुस गई। हैरानी की बात है कि 15 दिनों तक जोंक उसकी नाक में पड़ी रही और नाक के अंदर ही चिपक कर खून चूसती रही।

इस मामले की जानकारी उसे समय हुई जब युवक के नाक से ब्लीडिंग होने लगी। उसके बाद वह डॉक्टर के पास दिखाने के लिए गया। डॉक्टर को दिखाने के बाद पता चला कि उसे कोई बीमारी नहीं हुई है। उसके बाद जांच में पता चला कि उसकी नाक में जोंक है।

bathing-in-a-waterfall-a-leech-entered-the-nose-of-a-young-man-and-kept-sucking-blood-for-15-days

सोमवार को एंडोस्कोपी के जरिए उसकी नाक से जोंक को जिंदा बाहर निकाला गया। सर्जन डॉक्टर सुभाष चंद्र वर्मा द्वारा सोमवार को एंडोस्कोपी किया गया। उसके बाद युवक की नाक से निकली जोंक को जार में सुरक्षित रख दिया गया है।

इस मामले की जानकारी के बाद जहां लोग हैरान हैं वहीं ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी भारत में ऐसा पहला केस बता रहे हैं। अभी तक इस तरीके का केस सामने नहीं आया था। डॉक्टर का कहना है कि शुक्र है जोंक नाक में ही रह गई।

यदि नाक के जरिए आंख या मस्तिष्क तक जाती तो युवक की जान भी जा सकती थी। इसके अलावा यदि सांस या भोजन की नली में गई होती तो नली जाम होने के चलते युवक को अपनी जान गंवानी पड़ती। फिलहाल समय रहते सफल ऑपरेशन होने से युवक अब ठीक है।

आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला
दरअसल, प्रयागराज जनपद के सेसिल एक टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा है की सेसिल बीते 4 जून को उत्तराखंड में घूमने के लिए गया था। उसके साथ उसके दोस्त भी थे। उत्तराखंड में घूमने के बाद उसके सभी दोस्त भालूगाड़ झरने में स्नान किए।

उत्तराखंड में घूमने और जमकर मस्ती करने के बाद अपने दोस्तों के साथ सेसिल 8 जून को अपने घर वापस लौट आया। घर वापस लौट के बाद उसके नाक से हल्की ब्लीडिंग हुई। ब्लीडिंग को वह सामान्य समझा। फिर धीरे-धीरे उसके सर में दर्द होने लगा।

तेज-तेज आने लगी छींक

इसके अलावा उसे काफी तेज तेज छींक आने लगी। ऐसे में वह डॉक्टर के पास पहुंचा और दवा लिया। दवा लेने के बाद भी उसे राहत महसूस नहीं हुई। राहत न होने के बाद वह नजारेथ अस्पताल पहुंचा। वहां पर इएनटी सर्जन डॉक्टर सुभाष चंद्र वर्मा को उसने अपनी समस्या बताई।

मामला गंभीर नहीं था ऐसे में डॉक्टर सुभाष चंद्र वर्मा ने उसे नाक में डालने के लिए एक ड्रॉप देकर घर वापस भेज दिया। युवक घर पहुंचा और नाक में ड्रॉप डाला तो उसकी नाक में हलचल महसूस हुई। शीशे में उसने देखा तो उसे कीड़ा नजर आया।

वीडियो बनाकर पहुंचा डॉक्टर के पास
उसके बाद परिवार की मदद से उसने नाक में दिखाई दे रहे कीड़े का वीडियो बनाया। पुनः वह जब सुभाष चंद्र वर्मा के पास पहुंचा तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। उसके बाद दूरबीन से उन्होंने देखा तो नाक में जोंक चिपकी थी और खून चूस रही थी।

उसके बाद युवक का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन करने के बाद जोंक को बाहर निकल गया तो युवक और उसके साथ के लोग भी हैरान रह गए। डॉक्टर का कहना है कि अब युवक पूरी तरह से स्वस्थ है। ऑपरेशन के बाद उसे घर भेज दिया गया है और 15 दिन बाद जांच के लिए बुलाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+