'आम' की वजह से सात दिन बाद कब्र से बाहर निकाली गई बच्ची की लाश

बरेली/फतेहगंज। बरेली में पुलिस ने दफनाए जाने के सात दिन बाद एक बच्ची की लाश को दोबारा से बाहर निकाला है। इस बच्ची की सात दिन पहले केमिकल से पकाए हुए आम खाने से मौत हो गई थी। मौत का शिकार बनी एक मासूम के शव को गड्ढा खोद कर बाहर निकाल पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। इस दौरान एसडीएम ,सीओ , इंस्पेक्टर शिवदीन वर्मा आदि उपस्थित रहे।

bareilly police emerged the dead body of a girl who died after consuming infected mango

मामला पश्चिमी ग्राम पिपरिया का है जहां कुछ दिन पहले केमिकल से पकाया गया आम खाने से एक बच्ची की मौत हो गई थी जबकि उसकी दो बहनों की तबीयत खराब हो गई थी। मामला 14 जून का है जब मृतक बच्ची के पिता ने घर के बाहर आए एक फेरी वाले से आम खरीदकर अपनी मासूम पुत्रियों को खिलाया था। इनमें से एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था जबकि बाकी बच्चिय़ों की हालत गंभीर हो गई थी। उस समय जल्दबाजी में मृतका का शव एक स्थान पर गड्ढा खोदकर दफ्न कर दिया गया था। जिस कारण बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। इस मामले में गंभीरता से संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने बच्ची के शव को क्रब से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- लोहिया अस्पताल में मरीजों की जिंदगी को मुश्किल में डाल रहे हैं वार्ड ब्वॉय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+