यूपी: चार माह की गर्भवती पत्नी को मुंबई से भेजा तीन तलाक का नोटिस

बरेली। केंद्र सरकार द्वारा तीन तलाक पर कानून बनाकर अपराध घोषित कर दिया गया, लेकिन तीन तलाक के मामले अब भी सामने आ रहे है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद का है। यहां एक पति ने मुंबई से चार माह की गर्भवती पत्नी को तीन तलाक का नोटिस भेजा है। नोटिस में शरीयत के एतबार से मियां-बीवी के बीच तलाक की जानकारी दी गई। नोटिस मिलते ही पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है।

Bareilly: Husband sends triple talaq notice to 18-year-old wife from Mumbai

जानकारी के अनुसार, बरेली के मलूकपुर निवासी स्वर्गीय शकील अहमद की बेटी अलीशा खान की शादी 27 अक्टूबर 2017 को मुंबई के अंधेरी वेस्ट निवासी महताब सिद्दीकी के बेटे मजहर सिद्दीकी से हुई थी। महताब सिद्दीकी मूलरूप से मलूकपुर के ही रहने वाले हैं। बाद में वह मुंबई शिफ्ट हो गए। अलीशा गरीब परिवार से हैं साथ ही एक माह के बेटे इब्राहीम की मां हैं।

पीड़िता ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल में उनका उत्पीड़न हुआ। इसी साल 13 मई को उन्होंने अलीशा से मारपीट की, जिसकी सूचना मुंबई पुलिस को भी दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने उनके परिवार से संपर्क कर बरेली भिजवा दिया। शौहर अब उसे अपने साथ रखना नहीं चाहते।

जबकि अलीशा अपने पति के साथ रहने को तैयार है। अलीशा ने अपने पति को मानसिक रूप से कमजोर होने का आरोप लगाया है। आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्ष निदा खान भी प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि एक बार में तीन तलाक पर रोक के बाद अब एक तलाक के शरई अधिकार का दुरुपयोग हो रहा है। उलमा से मांग की कि वे आगे आकर एक तलाक के दुरुपयोग को रोकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+