बरेली: पत्नी से वेश्यावृत्ति कराना चाहता था पति, मना करने पर दे दिया तीन तलाक

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में वैश्यावृत्ति करने से मना करने पर पति ने अपनी पत्नी को 3 तलाक दे दिया। पीड़िता ने अब केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। वहीं, मेरा हक फाउंडेशन पीड़िता की मदद करेंगी। मामला बरेली के किला थाना क्षेत्र का है।

bareilly husband gives triple talaq after wife denied for prostitution

रफत का आरोप है कि उसके पति ने उसे इस वजह से तलाक़ दे दिया क्योंकि उसने वैश्यावृत्ति करने से मना कर दिया था। रफत ने बताया कि उसका पति घर में गैर मर्दों को लेकर आता था और उनके साथ हमबिस्तर होने का दबाब बनाता था। जब वो इंकार करती तो उसका पति उसे मारता पीटता था।

शौहर ने की थी तीन शादी
किला इलाके की रहने वाली रफत की शादी प्रेमनगर के शाहाबाद के रहने वाले मुमताज के साथ एक मई 2017 को हुआ थी। रफत का आरोप है कि उसके शौहर ने पहले से ही तीन शादियां कर रखी है। पीड़िता ने बताया कि 22 जुलाई को उसके पति ने उसके साथ मारपीट की विरोध करने पर तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।

फरहत नकवी से लगाई मदद की गुहार
रफत ने मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से मदद की गुहार लगाई है। फरहत नकवी का कहना है कि पीड़ित महिला अपनी समस्या लेकर आई है। शौहर उससे वैश्यावृत्ति कराना चाहता था मना करने पर उसे तलाक दे दिया। फ़रहत नक़वी का कहना है रफत की हर संभव मदद करी जाएगी। मेरा हक़ फाउंडेशन कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+