बरेली: रोडवेज बस और ट्रक के बीच भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन शवों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना बरेली थाना क्षेत्र के इज्ज़तनगर के एहलादपुर मोड़ की है। बता दें शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस और ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के संतोष (35), जुली (5) और कांती (30) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसओ इज्ज़तनगर संजय सिंह ने बताया कि हादसा बुधवार की रात 3 बजे का है। शाहजहांपुर डिपो की बस दिल्ली से सीतापुर जा रही थी। हादसें में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
शादी समारोह में शामिल होने आया था परिवार
हादसे में मारे गए तीन लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। मृतक के परिजन लल्लू राम ने बताया की मृतक संतोष उनका दामाद है। वह हरियाणा बोर्डर के पास एक फैक्ट्री में काम करता था और सीतापुर में अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications