इतनी पी ली शराब कि खड़ा होना हो गया मुश्किल, दुल्हन बोली-नहीं करनी शादी

बरेली। बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में एक दुल्हन ने शराबी दूल्हे को ऐसा सबक दिया कि दूल्हे के साथ पूरी बारात आजीवन याद रहेगी। दरसल दुल्हन ने बारात को इसलिए बेरंग भेज दिया क्योंकि दूल्हे ने बारात के चढ़ते समय इतनी शराब पी रखी थी कि दूल्हे का खड़ा रहना मुश्किल हो रहा था। दुल्हन को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली उसने शादी से इंकार कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने बारात को बंदी बना लिया।

bareilly bridegroom returned barat after getting found bride drunked

जानकारी के मुताबिक बहेड़ी क्षेत्र के गांव दलपतपुर से भोजीपुरा के गांव में बारात आई थी। बारात का लड़की पक्ष ने स्वागत करने के बाद नाश्ता भी कराया गया। नाश्ते के बाद दूल्हे राजा बड़ी शान शौकत से गांव में बारात लेकर घूमे। इसी दौरान दूल्हे राजा ने अपने दोस्तों के साथ जमकर दारू पी ली। जैसे ही बारात बारात घर पहुंची तब तक दूल्हे राजा नशे की जद में आ चुके थे।

किसी ने टल्ली दूल्हे की जानकारी दुल्हन को दी दुल्हन ने अपना भविष्य को देखते हुए यह तय किया वह ऐसे लड़के से विवाह नहीं करेगी जो शराब पीता हो। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने विवाह करने से इंकार कर दिया। जब मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोगों ने मामला निपटने की कोशिश की। पंचायत चली लेकिन देर रात तक कुछ तय नहीं हो पाया।

तभी किसी ने 100 डायल को सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस मामले को बिगड़ता देख चार लोगों को अपने साथ ले गई। बाद में गांव के लोगों ने बची बारात को बंधक बना लिया। लड़की के फूफा ने बताया कि दोनों पक्ष शादी को लेकर बेहद खुश थे। लड़का जैसे ही घर के दरवाजे पर बारात लेकर पहुंचा तो पता चला की लड़के ने इतनी शराब पी रखी है कि उसे अपना हौस नहीं है | इस बात को देखते हुए लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। फिलहाल दोनों पक्षों में दोपहर मामले को निपटाने कोशिश चल रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+