बरेली: घर में घुसे चोर से परिवार ने करवाया बेटी का निकाह

अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा एक प्रेमी को जेल की हवा खानी पड़ गई। दरअसल, लड़का देर रात लड़की के घर की दीवार कूदकर उससे मिलने जाता है। लेकिन उसकी किस्मत ख़राब निकली।

बरेली। बरेली थाना क्षेत्र के बिथरी चैनपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जो आमतौर पर कम सुनने और देखने को मिलता है। मामला यह है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने प्रेमिका के घर की दीवार कूदकर पहुंचता है। लेकिन प्रेमिका की मां आहट सुनकर वहां पहुंच जाती है। वहीं, लड़की परिवार के डर की वजह से घर के शौचालय में छिप जाती है। ये भी पढ़ें: बिन ब्‍याही मां की दर्दनाक कहानी, जिसे जानने के बाद छिप-छिपकर प्यार करना भूल जाएंगे आप

बरेली: घर में घुसे चोर से परिवार ने करवाया बेटी का निकाह

बता दें कि अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा एक प्रेमी को जेल की हवा खानी पड़ गई। दरअसल, लड़का देर रात लड़की के घर की दीवार कूदकर उससे मिलने जाता है लेकिन उसकी किस्मत ख़राब निकली। क्योंकि लड़की की मां उसकी आहट सुनकर चोर-चोर कहकर शोर मचाती है और लड़का दीवार कूदकर भागने की कोशिश करने लगता है तभी उसकी मां युवक के पैर खीचकर घर में गिरा लेती है। इसके बाद परिवार के लोग चोर होने के शक में उसे जमकर पीटते हैं और पुलिस के हवाले कर देते हैं।

वहीं, पुलिस हवालात में लड़का पुलिस को अपने प्रेम प्रसंग की बात बताता है। युवक के अनुसार उसका युवती के साथ प्रेम प्रसंग है वह पड़ोस के गांव में ही रहता है। युवती के घर के पास में उसके एक दोस्त की शादी हुई है। वह अपने दोस्त के साथ उसकी सुसराल में रुका था। वहीं, लड़की अपने फोन से लड़के को मिलने के लिए मिस्ड करती है। लेकिन, मां के जग जाने से सारा खेल बिगड़ गया।

बरेली: घर में घुसे चोर से परिवार ने करवाया बेटी का निकाह

बता दें कि घटना के बाद थाने में पंचायत हुई और दोनों पक्षों को बैठाया गया। बाद में पंचायत के अनुसार दोनों की शादी की उम्र होने के चलते निकाह करवाने का फैसला लिया गया। साथ ही लड़की पक्ष को भी अपना फैसला वापस लेने को कहा। दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद निकाह हुआ। साथ ही लड़के पक्ष की और से दावत ए वलीमा भी दिया गया। प्रेम प्रेमिका से पति पत्नी बने इस जोड़े की चर्चा क्षेत्र का हर आम और खास कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+