एसपी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी ले रहे स्मैक, पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात कर्मचारी स्मैक (नशीला पाउडर) का सेवन करते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इसके साथ तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। वीडियो सामने आने के बाद भी कार्यालय में तैनात कर्मचारी पर बिना कार्रवाई किए उसे छोड़ दिया गया।

balrampur police arrested three people for taking drug

मामला उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले का है। यहां थाना देहात के कोयलरा गांव में तालाब किनारे स्मैकियों ने अड्डा बना रखा था। इस घटना का वीडियो वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी (रिकॉर्ड कीपर) स्मैक लेते हुए दिखा। उसे मौके से ही थाना देहात की पुलिस ने हिरासत में ले लिया वहीं तालाब के किनारे से पुलिस ने 3 अन्य स्मैकियों को भी हिरासत में लिया है। इन सभी के पास से करीब 350 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी बाजारी कीमत करीब 35000 रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने बाकी तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल के लिए रवाना कर दिया है। जबकि वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिस कार्यालय में तैनात कर्मचारी को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया है।

balrampur police arrested three people for taking drug

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने पहले मामले की जानकारी होने से इंकार कर दिया। पकड़े गए अन्य तीन पर मुकदमा दर्ज होने तथा 350 ग्राम स्मैक बरामद होने की बात कही। साथ ही अपने विभागीय कर्मचारी के इस मामले में शामिल होने की जानकारी पर सीधे तौर पर उन्होंने इंकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+