मौत का कारण बना पानी का कर्ज, महज 320 रुपए की वसूली करने पर पीट- पीटकर कर दी हत्या
बलरामपुर। उत्तरप्रदेश के बलरामपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शख्स पर पानी के 320 रुपए कर्ज की वसूली के लिए उसकी बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पूरी घटना जिले के थाना तुलसीपुर क्षेत्र की है। जहां पानी विक्रेता आजाद खान ने पिंटू वर्मा से पानी के 320 रुपए मांगे तो दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि पानी विक्रेता आक्रोशित हो गया और उसने इस शख्स की अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। जब इससे भी मन न भरा तो उसने फोन करके अपने साथियों को भी मौके पर बुला लिया और पिंटू को बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि आजाद खान शीतलापुर का रहने वाला है। जो फिल्टर वाटर केन को घर-घर पहुंचाने का काम करता है। उसके साथ पिंटू वर्मा जो मधनगरी का रहने वाला था। दोनों के बीच पैसों को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ फिर सब शांत हो गया। लेकिन बाद में आजाद ने फिर अपने दो साथियों के साथ पिंटू को मारने के लिए हामिद की दुकान पर पहुंच गया। वहां पर पहले आजाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिंटू को बुरी तरह पीटा उसके बाद जब बात आगे बढ़ी तो वह दुकान के आगे ले जाकर राहुल धर्म कांटा के पास सड़क पर भी उसे जमकर पीटने लगा।

इस घटना में गवाह दुकानदार हामिद खान ने बताया कि पिंटू को पहले आजाद और उसके दो दोस्तों ने मिलकर मेरी दुकान पर खूब मारा। फिर इसके बाद दुकान से बाहर निकालकर दोबारा खूब पीटा। इस कारण पिंटू को काफी चोटें लगी और वह राहुल धर्म कांटे के सामने वाली गली में जाकर नारायण मंदिर के खेत में बने मचान पर मचान पर सो गया। शायद वही उसकी मौत हो गई।
इस घटना में तुलसीपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस मृतक के भाई के अनुसार दी गयी तहरीर के अनुसार सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में एसपी ने बताया कि मामले में परिवार की तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- स्कूल में साथ पढ़ चुकी लड़की ने ठुकराया प्यार का प्रपोज, 40 वार कर सनकी आशिक ने की हत्या












Click it and Unblock the Notifications