योगीराज में बेलगाम हिंदूवादी संगठन- सीओ का पकड़ा कॉलर फिर थाने में तोड़फोड़, देखें VIDEO
जब पांचों नामजद हिन्दूवादियों को सदर थाने पर लाया गया तो इन हिंदु वादियों को छुड़ाने के लिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित तमाम हिंदूवादी संगठन के लोग थाना सदर पहुंच गए।
आगरा। शुक्रवार को ही यूपी के नए डीजीपी सुलखान सिंह ने कानून को हाथ में लेने वालों को न बख्शने की बात कही और शनिवार को आरएसएस के सहयोगी संगठनों ने उन्हें ठेंगा दिखा दिया। जी हां आगरा के फतेहपुर सीकरी इलाके में शनिवार की देर शाम बजरंग दल और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुए डकैती के मुकदमे में संगठन के नेताओं ने थाने का घेराव करते हुए जमकर बवाल किया। इस दौरान नेताओं की पुलिस से झड़प भी हुई।

क्या था पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में हिंदूवादी संगठन के पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें हिंदूवादी संगठनों के पांचों नामजद आदमियों को पुलिस पकड़ कर थाना फतेहपुर सीकरी लाई। इसके बाद हिंदूवादी संगठन के लोगों को छुड़ाने के लिए तमाम हिंदूवादी संगठन के लोगों ने थाना फतेहपुर सीकरी का घेराव किया। घेराव के दौरान पुलिस से नोकझोंक और मारपीट के बाद पथराव का माहौल पैदा हो गया। इस मामले में पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों को सुरक्षा की दृष्टि से थाना फतेहपुर सीकरी से आगरा शहर के थाना सदर क्षेत्र में ट्रांसफर कर दिया।

जब पांचों नामजद हिन्दूवादियों को सदर थाने पर लाया गया तो इन हिंदु वादियों को छुड़ाने के लिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित तमाम हिंदूवादी संगठन के लोग थाना सदर पहुंच गए। सदर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पुलिस पर नामजद हिंदूवादियों को छुड़ाने का दबाव बनाया। घंटो तक थाने पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन चलता रहा। बीच-बीच में हिंदूवादी संगठन के लोग पुलिस से अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहे। इस दौरान कई बार हिंदूवादियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन को देखते हुए थाना सदर को छावनी बना दिया गया। आगरा सहित पूरे जिले का पुलिस फोर्स और पुलिस अधिकारी थाना सदर पहुंच गए मगर योगी सरकार में हिंदूवादी संगठन लगातार बेलगाम हो रहे थे।
थाने पर राइफल लूटने की कोशिश
हद तो तब हो गई जब हिंदूवादी संगठन के लोगों ने थाना सदर पर प्रदर्शन के दौरान नामजद हिंदूवादियों को हवालात के अंदर से छुड़ाने का प्रयास किया। आक्रोशित हिंदूवादी और बेलगाम हिंदूवादियों ने हवालात पर हमला बोल ताला तोड़ने की कोशिश कि। न केवल इतना हुआ बल्कि हिंदू वादियो ने हवालात पर पहरे पर तैनात सिपाही की राइफल भी लूटने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस थोड़ा सा बैकफुट पर आई मगर हिंदूवादी लगातार बेलगाम हो रहे थे।
आक्रोशित हिंदूवादियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने अपने बचाव के दौरान हिंदूवादियों पर लाठीचार्ज किया तो फिर हिंदूवादियों ने एकजुट होकर पुलिस पर पथराव किया इस दौरान थाना सदर पर मौजूद पुलिस बल ने हिंदूवादी संगठन के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और जमकर लाठी चार्ज भी किया गया। आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस की गाड़ी को तोड़ दिया और रास्ते से जा रहे सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार को पीट-पीट कर घायल कर दिया।
पुलिस की गाड़ी को कर दिया आग के हवाले
पुलिस बल ने आक्रोशित भगवाधारियों पर काबू पाने का प्रयास किया और दूर तक खदेड़ा पुलिस पर पथराव कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों और कार्यकर्ताओं ने सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों की गाड़ियों को आग के हवाले करने के साथ बेलगाम भगवाधारियों ने खाकी वर्दी धारियों को चुन चुन कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा आक्रोशित भगवाधारियों को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

एसपी सिटी आगरा सुशील घुले का कहना है कि थाना सदर पर नामजद हिंदूवादियों को छुड़ाने के लिए प्रदर्शन करने वाले हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले किया पिस्टल को लूट लिया और हवालात का ताला तोड़कर नामजद आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश की इस मामले में एसपी सिटी आगरा ने प्रदर्शन करने वाले पुलिस पर पथराव करने वाले और आगजनी के साथ साथ पुलिसकर्मियों को पीटने वाले भगवाधारियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कारवाई करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications