VIDEO: गैर मर्द से करती थी प्यार इसलिए पति की गर्दन पर किया हंसिया से वार!

बहराइच। किसी और के प्यार में अंधी हो चुकी पत्नी ने अपने ही पति पर हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया। मामला श्यामपुर नादौना का है जहां प्यार में पागल एक पत्नी ने अपने पति को हासिया मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है, जहां वह लगातार खुद को निर्दोष बता रही है। फिलहाल ससुर की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।

Wife attacks on his husband for having illegal relationship

जानकारी के मुताबिक श्यामपुर नादौना के रहने वाले शिवपाल (परिवर्तित नाम) की शादी 6 साल पहले सरोज (परिवर्तित नाम) से हुई थी। बीते कुछ दिनों से पति की तबियत खराब होने के कारण वो पत्नी के साथ रोज डॉक्टर को दिखाने बहराइच आ रहा था। डॉक्टर को दिखा कर जब पति पत्नी वापस जा रहे थे तभी अचानक पति पर धारदार हथियार से किसी ने वार कर दिया। जिससे उसको गर्दन पर गम्भीर चोटें आ गईं। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुर के आरोप के आधार पर पत्नी की गिरफ्तार कर लिया और घायल पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आई। ससुर ने अपनी बहू पर बेटे की हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते उनकी बहू ने ही उसके बेटे पर वार किया है।

Wife attacks on his husband for having illegal relationship

वहीं दूसरी तरफ आरोपी पत्नी खुद को निर्दोष बताते हुए उस पर लगे आरोपों को खारिज कर रही है। उसका कहना है कि रास्ते में उसको उल्टी होने की वजह से जैसे ही वो सड़क पर बैठी तभी किसी ने उसके पति पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। हालांकि पुलिस को इंतजार है घायल पति के ठीक होने का ताकि इस गुनाह पर से पर्दा उठाया जा सके और गुनाहगार पकड़ा जा सके।

जब इस संबध में देहात कोतवाल मधुपनाथ मिश्रा से जब बात की गई तो उन्होने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। ससुर के तहरीर पर पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- छुट्टी पर आता था सेना का जवान और चला जाता था इज्जत लूट कर!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+