एक्सिस बैंक के मैनेजर की धारदार हथियार से मारकर हत्या, क्या है मौत का कॉफी कनेक्शन?

बहराइच। बहराइच में मंगलवार की सुबह एक पच्चीस साल के युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की तो पता चला कि युवक एक्सिस बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात है। पुलिस परिजनों को सूचना देने के बाद आगे की जांच में जुट गई है।

Bahraich manager of axis bank killed by unknown

मामला बहराइच के नानपारा मार्ग पर स्थित जटेसर चौराहे के पास का है जहां आज सुबह सड़क किनारे लोगों ने एक युवक की लाश देखी जिसपर धारदार हथियार के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही रिसिया थाना प्रभारी समेत आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। युवक की तलाशी के दौरान उसके पास से मिले पहचान पत्रों से उसकी पहचान हरदोई निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई।

मृतक एक्सिस बैंक में जूनियर मैनेजर के पद पर तैनात था। पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से तलाशी दौरान नगर के डीगिहा तिराहे पर स्थित बंधन गेस्ट हाउस में कॉफ़ी पीने के पेमेंट की दो पर्ची मिली हैं। साथ ही में आईडी और मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस डिगिहा तिराहा स्थित बंधन गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+