बहराइच: घर के सामने पसरा था सन्नाटा, लोगों ने अंदर जाकर देखा तो उड़ गए होश

बहराइच। सिंगाही गांव में सोमवार रात लाठी डंडो से पीटकर एक विवाहिता की निर्मम हत्या कर दी गई। मौत के बाद ससुरालीजन महिला के छह माह के बेटे व सभी गहने जेवर लेकर घर से फरार हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर मायके वाले सिंगाही गांव पहुंचे हैं। मृतका के भाई व मां ने दहेज में बाइक न दे पाने की खातिर बेटी की हत्या करने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है। भाई ने आरोपित पति समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डेढ़ साल पहले हुआ था निकाह

डेढ़ साल पहले हुआ था निकाह

प्राप्त समाचार के अनुसार नानपारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मैंना नेवरिया गांव निवासी नायाब ने बेटी अन्नुम (20) का निकाह डेढ़ साल पहले देहात कोतवाली इलाके के सिंगाही गांव निवासी कासिम के साथ किया था। करीब छह माह पहले अन्नुम को एक बेटा पैदा हुआ था। मंगलवार सुबह उसका घर खुला था, लेकिन कोई नजर नहीं आ रहा था। जिस पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई तो लोग घर में दाखिल हुए। लेकिन आंगन का नजारा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। आंगन में अन्नुम का शव पड़ा था। इस पर पड़ोसियों ने मृतका के मायके वालों को सूचना दी। सूचना पर रोते-विलखते हुए भाई सुभान, पिता नायाब व मां मौके पर पहुंची हैं।

दहेज से असंतुष्ट थे ससुरालीजन

दहेज से असंतुष्ट थे ससुरालीजन

भाई सुभान का आरोप है कि निकाह में हैसियत के हिसाब से 75 हजार रुपये कीमत की बाइक समेत अन्य सामान दहेज में दिया था। पति कासिम नई बाइक की मांग रहा था। इसके लेकर अन्नुम को प्रताड़ित किया जाता था। पिटाई से तंग आकर अन्नुम कई बार मायके आ चुकी थी, लेकिन हर बार उसे समझा बुझाकर वापस ससुराल भेज दिया जाता था। आरोप है कि सोमवार रात में कहासुनी के बाद लाठी डंडो से पीटकर बहन अन्नुम को मौत के घाट उतारा गया है। मौत के बाद आरोपित छह माह के बेटे व सभी गहने व जेवर लेकर मौके से फरार हो गए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई सुभान ने आरोपित पति कासिम, ससुर अयूब, सास व देवर के खिलाफ देहात कोतवाली में तहरीर दी है। देहात कोतवाल मधुप नारायण मिश्रा ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की असली वजह का पता लगेगा। फिलहाल आरोपों के आधार पर जांच शुरू की गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+