ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर ने पेट में ही छोड़ दी तौलिया, अल्ट्रासाउंड में सामने आई करतूत

बहराइच। बहराइच में एक बार फिर से डॉक्टरों की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक महिला के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर उसके पेट में ही तौलिया भूल गए। डॉक्टर ने ये भूल महिला की डिलीवरी के दौरान की। पेट में तौलिया पड़े होने के चलते महिला को पेट में भयंकर दर्द रहता था। इस दौरान डॉक्टर ने उसे तरह-तरह की दवाएं दीं लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। इसके बाद अल्ट्रासाउंड कराने पर असली माजरा सामने आ गया जिसके बाद महिला का फिर से ऑपरेशन करके तौलिया पेट से बाहर निकाला गया। इस मामले में बड़े मेडिकल अफसरों से शिकायत की गई है।

 बहराइच के एक निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर का कारनामा

बहराइच के एक निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर का कारनामा

मामला बहराइच के एक नर्सिंग होम का है। यहां बलरामपुर जिले के श्रीनगर कटुआ की रहने वाली मीरा देवी को एक महीने पहले प्रसव पीड़ा के चलते बलरामपुर के एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन से डिलीवरी तो हो गई लेकिन उसके बाद से मीरा देवी के पेट में अबीज सा तेज दर्द रहने लगा। इसके बाद महिला को डॉक्टरों ने पेट दर्द से निजात दिलाने के लिए तरह-तरह की दवाएं दीं और ट्रीटमेंट दिया लेकिन पेट दर्द में कोई आराम ना मिलने पर महिला को बहराइच जिले की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा मिश्रा को दिखाया गया जहां उन्होंने महिला का अल्ट्रासाउंड कराया।

 वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुषमा को दिखाया गया

वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुषमा को दिखाया गया

अल्ट्रासाउंड में जो रिपोर्ट सामने आई उसे देखकर परिजनों के होश फाख्ता हो गए। रिपोर्ट में पता चला कि महिला के पेट में तौलिया पड़ा हुआ है जिसे ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक ने उसके पेट में छोड़ दिया था। डॉ. सुषमा ने वरिष्ठ सर्जन डॉ. आरडी मिश्रा से संपर्क कर पुन: महिला का ऑपरेशन करवाया और महिला के पेट से तौलिया निकाल ली। डॉ. सुषमा ने कहा कि ऑपरेशन सफल रहा। अब महिला को कोई दिक्कत नहीं होगी।

जांच कराकर करेंगे कार्रवाई

जांच कराकर करेंगे कार्रवाई

वहीं, मामले पर सीएमओ डॉ. अरुण पांडेय ने कहा, पीड़ित की शिकायत पर जांच करवाएंगे। लेकिन मरीज के पास इलाज का कोई पर्चा नहीं है, ऐसे में दिक्कत आएगी। फिर भी हर संभव कोशिश होगी कि मरीज को न्याय मिले। लापरवाही बरतने वालों को सजा दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+