सीएम की गाड़ी देखते ही डीएम बन गई एथलीट, लगाई जोर की दौड़, वायरल हुआ वीडियो

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रोटोकॉल में एक रोचक वाकया सामने आया। यहां महिला कलक्टेर माला श्रीवास्तव उनकी अगवानी में एक एथलीट की तरह दौड़ पड़ीं। माला को देख उस वक्त ऐसा लगा जैसे "पीटी उषा" हों। प्रोटोकॉल से जुड़ा उनका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुछ लोग इस पर सीएम को ट्रोल भी कर रहे हैं।

DM Mala Srivastava, CM Yogi Visit, CM Yogi, viral video, Bahraich DM Mala Srivastava, Athlete, Mala Srivastava, UP CM yogi adityanath, yogi adityanath, Uttar Pradesh

पीटी उषा की तरह दौड़ीं डीएम
जानकारी के मुताबिक, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था का स्थलीय जायजा लेने पहुंचे थे। ऐसे में यहां की महिला डीएम माला श्रीवास्तव ने अपने जिले को हर मामले में पास कराने के लिहाज से स्फूर्ति में काम किया। वह सीएम योगी के आगे जी जान लगाकर दौड़ती नजर आयीं। जिसका नतीजा ये रहा कि सीएम योगी के दौरे में बहराइच जिला विकास और कानून व्यवस्था के निरीक्षण में नम्बर वन हो गया।

योगी ने किया बहराइच में ये सब
बहराइच में सीएम योगी ने 189 करोड़ की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यहां नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज, धान-क्रय केंद्र, प्राईमरी स्कूल आदि प्रपोजल थे। वहीं, निरीक्षण कर सीएम योगी ने ब्रिटिश जमाने की कलेक्ट्रेट में पहली बार तकरीबन 2 घँटे तक जिले के अफसरों व जन-प्रतिनिधियों के साथ बैठकर लंबी समीक्षा बैठक की। इस दौरान नीति आयोग के इंडिकेटरों में बहराइच जिले की प्रगति रिपोर्ट की स्पीड को देख सीएम योगी गदगद नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+